फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education board to check answersheet of students

अब बोर्ड खुद चेक करवाएगा उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 29 Sep 2013 11:58 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 29 Sep 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
Education board to check answersheet of students
स्कूलों में चल रही हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं अब खुद बोर्ड ही चेक करवाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षाएं शुरू होते ही अपने पूर्व आदेशों को वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं उसी स्कूल के शिक्षक ही चेक करेंगेे, जिसमें परीक्षाएं हो रही हैं।

बोर्ड के इतिहास में इस बार ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड की परीक्षाएं खुद छात्रों के होम स्कूल में ही हो रही है, उसके स्कूल के शिक्षक ही इसे कंडक्ट करवा रहे हैं और उन्हीं शिक्षकों को उत्तर पुस्किताएं चेक करनी थी।
विज्ञापन


मगर अब बोर्ड के नए फरमान ने होम स्कूल के शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है।

मूल्यांकन केंद्र बनाने के निर्देश
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अंबाला समेत सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द हर खंड में एक पेपर चेकिंग सेंटर बनाया जाए।

 स्कूलों में एग्जाम खत्म होने के बाद तुरंत एक टीचर की ड्यूटी लगाई जाए कि वे उत्तर पुस्तिकाएं उसी दिन पेपर मार्किंग सेंटर में सीलबंद कर जमा करवाकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस किराया भी देगा बोर्ड

स्कूलों में पेपर खत्म होने के बाद जो भी टीचर उत्तर पुस्तिकाओं को पैक करके उसे सील करने के बाद पेपर मार्किंग सेंटर पर पहुंचाकर आएगा, उसे इस विजिट का 20 रुपये मिलेगा।

यदि सेंटर दूर है और लोकल बस की सुविधा लेनी पड़ रही है तो, 20 रुपये के अलावा बोर्ड टीचर को बस किराया भी देगा। इसके अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाओं को पैकिंग करने व सील लगाने का खर्च भी बिल बोर्ड को भेजने पर बोर्ड ही अदा करेगा।

रिजल्ट अव्वल करनी की है मंशा
बोर्ड ने परीक्षाओं के दौरान इतिहास में वो किया, जो अब से पहले नहीं हुआ। पहले बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों के दूसरे स्कूलों को सेंटर बनाया जाता था, वहां छात्र देकर पेपर देते थे, पेपर देने वाला स्टाफ भी नया होता था।


लेकिन अब बच्चा बोर्ड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अपने ही होम स्कूल में ही देगा, उनके स्कूल के टीचर ही परीक्षा लेंगे और एसेस्मेंट भी लगाएंगें। पहले तो उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग भी इन्हीं शिक्षकों ने करनी थी, मगर अब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed