फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ectention of service days of special trains

जबलपुर-अटारी-जबलपुर साप्ताहर क स्पेशल ट्रेनों के सेवा दिनों में विस्तार

Wed, 07 Aug 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ectention of service days of special trains
अंबाला कैंट। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 01707/01708 जबलपुर-अटारी-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल (बरास्ता-कटनी-मलखेडी) और 01709/01710 जबलपुर-अटारी-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल (बरास्ता इटारसी-बीना-आगासोद) रेलगाड़ियों के सेवा दिनों में विस्तार करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

01707 जबलपुर अटारी साप्ताहिक स्पेशल 6 से 27 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को जबलपुर से सुबह 8 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 11.45 बजे अटारी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01708 अटारी-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 7 से 28 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को अटारी से दोपहर 2.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 5.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। एक वातानुकुलित 2 टीयर, तीन वातानुकूलित 3 टीयर, आठ शयनयान श्रेणी, चार जनरल और दो दिव्यांग अनुकूल सह सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी मार्ग में कटनी मुरवाडा, दमोह, सगोर, मलखेडी, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, ब्यास और अमृतसर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। वहीं 01709 जबलपुर अटारी साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 10 से 31 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को जबलपुर से सुबह 6 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 11.45 बजे अटारी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01710 अटारी-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 11 से 1 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को अटारी से दोपहर 2.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 7.50 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed