फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ECG facility will be available at all hospitals and medical centers at the village level: Vij

ग्रामीण स्तर पर सभी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर मिलेगी ईसीजी की सुविधा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
ECG facility will be available at all hospitals and medical centers at the village level: Vij
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जहां ग्रामीण स्तर पर सभी अस्पतालों व चिकित्सा केंद्रों में ईसीजी की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी सुविधा देने जा रहे हैं ताकि मरीज के प्राथमिक लक्षणों का वहीं पर पता लगाया जा सके। विज शुक्रवार को छावनी के सिविल अस्पताल में मैडीटीना के तत्वावधान में कॉम्प्लेक्स पीसीआई कार्डियक वर्कशॉप के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाक्टरों व अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मैडीटीना अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एन. प्रताप कुमार और इटली से आए वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इमाद शैबान भी मौजूद रहे। विज ने कहा कि ज्यादातर लोग बड़े अस्पतालों में दिल की बीमारी के इलाज के लिए जाते हैं और परेशान होते हैं। कुछ लोगों को हार्ट का रोग भी नहीं होता है इसलिए उनके लक्षणों की जांच के लिए राज्य के प्रत्येक पीएचसी में ईसीजी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि उनके राज्य से एक भी मरीज अपना इलाज कराने के लिए बाहर किसी अन्य राज्य या शहर में न जाएं। वर्कशॉप में देश भर से 25 कॉर्डियोलॉजिस्ट पहुंचे। उन्होंने दिल के मरीजों की जटिल से जटिल (कॉन्प्लेक्स) पीसीआई कोरोनरी सर्जरी के विभिन्न तकनीकों से इलाज की बारीकियां सीखी। इस अवसर पर लाइव सर्जरी का भी सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

ई-उपचार से मिलेगी मरीज की जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 बसें ली गई हैं। इनमें स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं जैसे टेस्टिंग की सुविधा, डाॅक्टर, पैरा स्वास्थ्य कर्मी भी हैं। ये बसें लगातार चलती रहती हैं और गांव व कस्बों में जा रही हैं ताकि लोगों का इलाज वहीं पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



छावनी के अस्पताल में हो चुकी 13 हजार एंजियोप्लास्टी
विज ने डॉ. प्रताप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे यहां पर कैंसर अस्पताल खोल रहे हैं जोकि सराहनीय है। छावनी के अस्पताल में अब तक 13 हजार के लगभग एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं अर्थात 12 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से पंचकूला के सिविल अस्पताल में भी सात हजार के लगभग एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं और लोगों को बचाया गया है। इसके अतिरिक्त अंबाला में कैथलेब है और यहां पर डॉ. राघव अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed