{"_id":"6638712cc6fc82d6f10728a9","slug":"e-rickshaw-driver-caught-breaking-atm-in-ambala-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: ई-रिक्शा चालक दिन दिहाड़े छैनी हथोड़े से तोड़ रहा था एसबीआई का एटीएम, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: ई-रिक्शा चालक दिन दिहाड़े छैनी हथोड़े से तोड़ रहा था एसबीआई का एटीएम, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा
Mon, 06 May 2024 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 11:27 AM IST
सार
आरोपी नशे का आदी है। पुलिस को दी शिकायत में सिटी की रविदास बस्ती निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और जमीतगढ़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में घुसकर रविवार दोपहर ई-रिक्शा चालक ने दिनदिहाड़े मशीन तोड़ने का प्रयास किया। रेकी कर रहा आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के बाहर निकलते ही थैले में छैनी हथोड़ा लेकर भीतर घुस गया।
अभी वह मशीन तोड़ने का प्रयास ही कर रहा था कि सिक्योरिटी गार्ड कमल कुमार आ गया और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसकी पहचान नया कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस को दी शिकायत में सिटी की रविदास बस्ती निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और जमीतगढ़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर ड्यूटी दे रहा था। रविवार दोपहर के समय वह एटीएम के सामने चाय की दुकान पर खड़ा चाय पी रहा था। इस बीच एक ई-रिक्शा चालक आया और वह एटीएम में घुस गया। शक होने पर वह पीछे गया तो देखा कि वह एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा था।