फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   E-Chhawani app will solve the problems, 52 thousand residents of the board area will get the facility

ई-छावनी एप करेगा समस्याओं का समाधान, बोर्ड क्षेत्र के 52 हजार बाशिंदों को मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
E-Chhawani app will solve the problems, 52 thousand residents of the board area will get the facility
E-Chhawani app will solve the problems, 52 thousand residents of the board area will get the facility - फोटो : Ambala
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान ई-छावनी एप से होगा। बोर्ड ने तुरंत प्रभाव से एप की सुविधा जारी कर दी है। इस एप के माध्यम से स्थानीय निवासी प्रापर्टी टैक्स, बिजली, पानी सहित अन्य किसी भी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। उनकी परेशानी का समाधान बोर्ड कर्मचारियों द्वारा तुरंत किया जाएगा। उक्त जानकारी रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य अजय बवेजा ने दी।
विज्ञापन

अजय बवेजा ने पहले ही दिन बोर्ड अध्यक्ष आरएस मठारू से औपचारिक मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया और बोर्ड के स्थानीय निवासियों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मंत्रणा की। इसमें छावनी परिषद में होने वाले सभी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई ताकि सभी आठ वार्डों में सामान रूप से विकास कार्य हो सकें। उन्होंने ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए ई छावनी एप जारी किया गया है। इस एप के माध्यम से छावनी परिषद के निवासी किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

सेना सहित सिविलियन को मिलेगी सुविधा
अजय बवेजा ने बताया कि मौजूदा समय में बोर्ड क्षेत्र में लगभग 52 हजार लोग रहते हैं। इसमें सैन्य कर्मियों सहित बोर्ड क्षेत्र के निवासी भी शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए ई-छावनी एप को एंड्रायड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें बोर्ड क्षेत्र का निवासी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी दे सकता है। एप की निगरानी के लिए बोर्ड कार्यालय में एक विशेष कक्ष भी स्थापित किया गया है। यहां तैनात कर्मचारी लगातार एप पर आई शिकायतों की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed