फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   E-bus charging issue resolved; buses will now charge on time and run.

Ambala News: ई-बसों की चार्जिंग समस्या हल, अब समय पर चार्ज होकर दौड़ेंगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
E-bus charging issue resolved; buses will now charge on time and run.
अंबाला छावनी बस अड्डे पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला में अब इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग को लेकर आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल गई है। आधी-अधूरी चार्जिंग के कारण सड़कों पर दौड़ने वाली बसों को अब समय पर पूरी चार्जिंग मिलेगी, जिससे यात्रियों को भी बस सेवा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में स्थापित नए चार्जिंग स्टेशन पर दो चार्जर लगाकर चार्जिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नए चार्जिंग स्टेशन के चालू होने से न केवल अंबाला, बल्कि पड़ोसी जिलों पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र डिपो से आने-जाने वाली ई-बसों को भी फायदा मिलेगा। अंबाला में कुल 35 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा स्वीकृत है। इनमें से 25 बसों का संचालन वर्तमान में विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है, जबकि 10 नई बसें हाल ही में अंबाला पहुंची हैं। इन 10 नई ई-बसों को भी जल्द ही नए निर्धारित मार्गों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--------
सिटी बस अड्डे पर पहले से तीन चार्जर मौजूद
इससे पहले सिटी बस अड्डा परिसर में बने चार्जिंग स्टेशन पर तीन चार्जर लगे हुए थे, लेकिन वहां तकनीकी खामियों और लोड के कारण बसें पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रही थीं। आधी-अधूरी चार्जिंग के साथ सड़कों पर दौड़ने के कारण समय पर न पहुंचने का जोखिम बना रहता था। कालका मार्ग की बसों को कई बार पंचकूला में चार्ज करना पड़ता था। छावनी बस अड्डे के इस नए स्टेशन से अब इस बड़ी समस्या से स्थायी तौर पर निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर स्थापित किए गए चार्जिंग स्टेशन पर दो चार्जर लगाए गए हैं। इस चार्जिंग स्टेशन को इलेक्ट्रिक बसों के लिए चालू कर दिया गया है। - मनमोहन, इलेक्ट्रिक बस इंचार्ज, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed