{"_id":"6a18731b8d794d56ed09570e","slug":"dumper-hit-the-bike-driver-narrowly-escaped-ambala-news-c-36-1-amb1001-163900-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर सदोपुर कट के पास एक डंपर चालक द्वारा लापरवाही से वाहन बैक करते समय बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार युवक बाल-बाल बचा, हालांकि उसे चोटें आई हैं और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी और हाल ही में रजेंटा हवेली में बतौर इलेक्ट्रिशियन कार्यरत सचिन कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से निजी काम के लिए सदोपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह सदोपुर कट पर सड़क पार करने के लिए रुके, तभी वहां खड़े एक डंपर चालक ने बिना हॉर्न बजाए और बिना पीछे देखे लापरवाही से गाड़ी बैक कर दी। डंपर की टक्कर लगते ही सचिन सड़क पर गिर गए और कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि आरोपी ने डंपर बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। आरोपी चालक की पहचान हन्नी, निवासी नगावा के रूप में हुई है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281, दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना 125, चोट पहुंचाना 125-ए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 324 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।