फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to the heat of June in April, the business of flowers withered, water has to be given after every 10 minutes.

अप्रैल में जून सी गर्मी के कारण मुरझाया फूलों का कारोबार, हर 10 मिनट बाद देना पड़ रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the heat of June in April, the business of flowers withered, water has to be given after every 10 minutes.
फूल विक्रेता शंकर जानकारी देता हुआ - फोटो : Ambala
अंबाला। गर्मी के तल्ख तेवर का असर फूलों के कारोबार भी पड़ने लगा है। फूल मुरझा रहे हैं और उनके रहनुमाओं के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। दूसरी ओर लगातार बढ़ रही तपिश की वजह से इस वक्त फूलों की खेती भी घाटे का सौदा साबित हो रही है। फूलों के उत्पादन में कमी आई है और उनके दामों में एकाएक उछाल।
विज्ञापन

उधर, स्थिति यह है कि जो तापमान मई और जून में रहता था, वो तापमान अप्रैल माह में ही पहुंच गया है, जिस वजह से फूल मुरझाने लगे हैं। इसका असर यह है कि बाजारों में फूलों की कमी बनी हुई है और फूलों के रेट भी बढ़ गए हैं। अंबाला में फूलों की खेती करने वाले कई किसान हैं, जिन्हें करीब पौने दो सौ साल पहले अंग्रेजों ने अंबाला छावनी स्थापित करते समय विशेष तौर पर फूलों की खेती करने के लिए ही उत्तरप्रदेश से अंबाला में लाकर बसाया था मगर इस वक्त फूलों के यह रहनुमा संकट में हैं।
विज्ञापन

फूल कारोबारी शंकर के अनुसार स्थानीय फूलों के साथ-साथ अंबाला में यूपी, बैंगलोर, कोलकाता व हिमाचल प्रदेश से फूल आते हैं। उनका कहना है कि मौजूदा मौसम फूलों की खेती के अनुरूप नहीं हैं। मौसम का विपरीत असर फूलों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। फूल जल्दी सूख रहे हैं। यदि उन्हें एसी में रखा जाए तो खर्च बढ़ जाता है। बाहर डिस्पले में रखे फूलों पर हर 10 से 15 मिनट बाद पानी की बौछार करनी पड़ रही है। फूलों को बेचने तक उन्हें मुरझाने से बचाना इस वक्त बड़ी चुनौती बना हुआ है। उनके अनुसार फूलों का दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फूल मालाओं के रेट (प्रति 100 पीस रुपये में)
फूल पहले अब
गेंदा 1500 3000
गुलाब 2000 4000
----
इनके रेट भी बढ़े
- चेमली की माला 25 रुपये से 30 रुपये तक बिक रही है।
- रेड रोज की एक स्टीक पहले 20 और अब 30 रुपये
- कारनेेशन की एक स्टीक पहले 20 और अब 30 रुपये
- लिली फ्लावर पहले 70 रुपये और अब 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed