फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to the fear of getting caught, the operator used to keep youths from Punjab and other cities

Ambala News: पकड़े जाने का डर होने के कारण पंजाब और दूसरे शहरों के युवाओं को रखता था संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Due to the fear of getting caught, the operator used to keep youths from Punjab and other cities
अंबाला। केसरी के लंगर छन्नी गांव में 18 अगस्त को पकड़े गए अवैध नशा मुक्ति केंद्र संचालक फतेहगढ़ साहिब निवासी राजबीर सिंह को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद वीरवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि अभी तक किसी ओर की संलिप्तता सामने नहीं आई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शातिर आरोपी ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए अंबाला के आसपास शहर कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंजाब के पटियाला, जालंधर आदि के युवाओं को अपने सेंटर में रखा हुआ था, ताकि पास का कोई युवा या व्यक्ति उनके नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ न कर सके। जबकि युवाओं के परिजनों को झांसे में लेने के लिए लाइसेंसशुदा नशा मुक्ति केंद्र की बात कहता था। साहा थाना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 अगस्त को गांव में दबिश देकर इस अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया था। मौके से 23 युवाओं को रेस्क्यू किया था। मेडिकल के बाद सभी युवाओं व व्यक्ति को उनके परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed