फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to rain, the number of students in schools was less

Ambala News: बारिश के कारण स्कूलों में कम रही विद्यार्थियों की संख्या

Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, the number of students in schools was less
अंबाला सिटी। जून माह में गर्मी के अवकाश के बाद मंगलवार को जिले में सभी राजकीय व निजी स्कूल खुल गए। पहले दिन बारिश होने के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम ही रही। कई विद्यार्थी सुबह के समय स्कूल आते हुए भीग भी गए। जिससे उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। वहीं, स्कूल खुलते ही जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सफाई करवाने के निर्देश जारी किए हैं। सफाई करवाने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे तक सभी स्कूलों से रिपोर्ट भी तलब की गई है। स्कूलों को छत, डेस्क, शौचालय की सफाई और घास कटवाने के साथ पानी की टंकी को भी साफ करवाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

सेक्शन के अनुसार बांटी जाएगी समय-सारिणी
विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत विभाग की ओर से स्कूलों को पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें शिक्षा गुणवत्ता पर जोर देने के लिए कहा गया है। स्कूलों में कक्षा अनुसार सभी सेक्शन को समय-सारिणी भी बांटी जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब न हो। इसके साथ ही कक्षा नौंवी व 11वीं की पढ़ाई पर अभी से जोर देने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी बोर्ड परिणाम को सुधारा जा सके। स्कूलों में बायोमीट्रिक व एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी लगाने व विद्यार्थियों की नियमित हाजिरी पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

----
विभाग ने सफाई के बाद मांगी रिपोर्ट
विभाग की ओर से स्कूलों में सफाई करवाने के लिए पत्र जारी किया गया है। एक तो स्कूल गर्मी के अवकाश के एक महीने बाद खुले हैं और बारिश का मौसम भी चल रहा है, इसलिए स्कूलों में स्कूल की छत को साफ करवाने, डेस्क, शौचालय की सफाई, घास कटवाने, पानी की टंकी की सफाई करवाने के साथ उस पर सफाई की तारीख लिखने व अगली सफाई की तारीख डालने, पीने के पानी की उपलब्धता, बिजली सुविधा करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से बुधवार सुबह तक इन सभी बिंदु को पूरा करवाने के बाद रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
सभी राजकीय स्कूलों में सफाई करवाने के साथ बिजली व पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है ताकि बच्चों को बीमारियां न हो और उन्हें स्वस्थ रखा जा सके। बायोमीट्रिक व एमआईएस पर भी विद्यार्थियों व स्टाफ की हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed