फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to love affair, the young man committed suicide by hanging himself

Ambala News: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Due to love affair, the young man committed suicide by hanging himself
अंबाला सिटी। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने वीरवार को चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान जंडली निवासी 22 वर्षीय वंश के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर शव गृह पहुंचाया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब आठ बजे घर पर कोई नहीं था। इस दौरान वंश ने ऊपर के कमरे में जाकर चुन्नी से फंदा लगा लिया। बहन लता ने बताया कि वीरवार को उसने वंश को फोन मिलाया, लेकिन कई बार मिलाने पर भी वंश ने जब फोन नहीं उठाया तो उसने वंश के दोस्त राजा के पास फोन किया। राजा जब घर पहुंचा तो देखा कि वंश अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसी दौरान बहन लता भी छावनी से सिटी पहुंच गई थी। वंश के कमरे से कोई सुसाइड नोट या वीडियो नहीं मिला है। जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि उन्हें 11 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed