फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to labor pain, the husband wandered with his wife on the street, the baby girl was born in the hospital parking

प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को रेहड़ी पर लेकर भटकता रहा पति, अस्पताल की पार्किंग में जन्मी बच्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Due to labor pain, the husband wandered with his wife on the street, the baby girl was born in the hospital parking
अंबाला। प्रसव पीड़ा होने पर पति पत्नी को रेहड़ी पर अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान दर्द ज्यादा होने पर महिला ने अस्पताल की पार्किंग में बच्ची को जन्म दिया। दर्द से कराह रही महिला की आवाज सुनकर इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर व स्टाफ बाहर आया। उन्होंने महिला को रेहड़ी समेत इमरजेंसी वार्ड के पूछताछ केंद्र के बाहर खड़ा कर प्राथमिक उपचार दिया और बच्ची की नाड़ काटी। हालत सामान्य होने पर उन्हें प्रसूति विभाग में दाखिल कर लिया। डॉक्टर का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए कश्मीरा ने बताया कि वह मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उसके चार बच्चे हैं। जिसमें दो लड़के व दो लड़कियां है। शनिवार दोपहर को वह प्रसव पीड़ा होने पर छावनी नागरिक अस्पताल आई थी, लेकिन स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिलीवरी में समय होने की बात बोलकर लौटा दिया था। रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा उठने पर पति उसे रेहड़ी पर पंजोखरा पीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वह अपने सभी दस्तावेज ले जाना भूल गए और वापस घर आए। इसके बाद दर्द ज्यादा उठने पर वह छावनी नागरिक अस्पताल की पार्किंग में पहुंचे ही थे कि रेहड़ी पर ही बच्ची का जन्म हो गया। सैन्य क्षेत्र स्थित 56 नंबर कोठी में वह पति सहित मजदूरी का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed