फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to increased arrivals, there is no space to dry paddy in the markets.

Ambala News: आवक बढ़ने से मंडियों में नहीं धान सुखाने की जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Due to increased arrivals, there is no space to dry paddy in the markets.
अंबाला सिटी की अनाजमंडी में लगे धान की बोरियों के ढेर। संवाद
- किसानों को अनाज मंडियों में ही काटनी पड़ रही रात, नमी की जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मौजूदा सीजन के चरम पर पहुंचते ही सिटी की अनाज मंडी में व्यवस्था चरमरा गई है। मंडी में जगह की किल्लत के चलते किसानों को अधिक नमी वाली धान सुखाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। मंडी से बाहर मुख्य सड़कों पर भी धान के ढेर नजर आ रहे हैं। दूर-दराज के गांवों से फसल लेकर पहुंचे किसानों को उपज बेचने के लिए मंडी में ही 5-5 रातें काटनी पड़ रही हैं।
मंडी में फसल बेचने पहुंचे जलबेड़ा गांव के किसान मनजीत सिंह ने बताया, 10 एकड़ की धान लेकर मंडी पहुंचे तो हैरान करने वाला नजारा था। नमी जांचने के लिए आईं 5 अलग-अलग मशीनों ने एक ही फसल पर 17% से लेकर 22% तक अलग-अलग परिणाम दिए। समझ नहीं आ रहा कि किस मशीन का मापदंड सही है।
विज्ञापन

जलबेड़ा के किसान अजय कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी फसल को निर्धारित मापदंडों से भी ज्यादा सुखा दिया गया, जिससे उनकी प्रति एकड़ पैदावार घट गई और सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने मांग उठाई कि यदि किसान 17 प्रतिशत से कम नमी की धान लाता है, तो उसे अतिरिक्त बोनस या भुगतान मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की सटीक आवक का पता रात 12 बजे के बाद चल पाता है, क्योंकि पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण डेटा देरी से अपडेट हो रहा है। मंडी में जगह बनाने के लिए उठान कार्य तेज कर दिया गया है।
- दलेल सिंह, सचिव, अनाज मंडी, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed