फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to fog, trains and buses are arriving with a delay of two to three hours.

Ambala News: कोहरे का असर, दो से तीन घंटे की देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें व बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, trains and buses are arriving with a delay of two to three hours.
वरूण
ठंड के मौसम में यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी, समय पर नहीं मिल रही आवागमन की सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों के साथ-साथ रोडवेज व निजी बसों की रफ्तार धीमी कर दी है। स्थिति यह है कि लंबे रूट की ट्रेनें और बसें निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पहुंच रही हैं। रविवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं अंबाला डिपो की करीब 15 मुख्य बसें कोहरे के कारण देरी से पहुंचीं।
सचखंड एक्सप्रेस दो, नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक घंटा रही लेट

ट्रेन नंबर 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा, 11058 अमृतसर-मुंबई 1.30 घंटे, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस एक घंटा, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस एक घंटा, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 45 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 20 मिनट, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 20 मिनट, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 45 मिनट, 12903 बांद्रा-अमृतसार गोल्डन टेंपल एक घंटा, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू 40 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 20 मिनट, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 30 मिनट, 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

सफेद पट्टी का सहारा
चालक सफेद पट्टी और फॉग लाइट के सहारे बसें चला रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ बसें लेट हैं, तो दूसरी तरफ बस अड्डों पर बने पूछताछ केंद्रों की कार्य प्रणाली से भी यात्री नाखुश हैं। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें बसों के आने-जाने का सही समय नहीं बताया जा रहा, इससे वे कड़कड़ाती ठंड में बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर सबसे ज्यादा असर
दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-पटियाला, दिल्ली-जालंधर, चंडीगढ़-नारनौल, चंडीगढ़-हिसार और सिरसा जैसे लंबे मार्गों पर बसों का संचालन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। निजी बसों की स्थिति भी ज्यादा ठीक नही हैं जो बसें दिन भर में चार फेरे लगाती थीं, वे अब मुश्किल से तीन फेरे ही पूरे कर पा रही हैं।

दो घंटे में पहुंचे अंबाला, अब दिल्ली का इंतजार
पटियाला निवासी वरुण ने बताया कि वह दो घंटे की देरी से अंबाला पहुंचे। अब उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन आधे घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बस नहीं आई। पूछताछ केंद्र वाले बस एक नंबर काउंटर पर खड़े होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर से पटियाला का सफर मुश्किल
परिवार के साथ सफर कर रहे जावेद ने बताया कि वह सुबह 8 बजे मुजफ्फरनगर से निकले थे। कोहरे के कारण वे तीन घंटे की देरी से अंबाला कैंट पहुंचे। अब यहां से पटियाला जाने के लिए बस का इंतजार है, पर सही जानकारी नहीं मिल रही।

एक घंटे से नहीं आई पटियाला की बस
साहा निवासी रानी ने बताया कि अपनी रिश्तेदार सुमन के साथ पटियाला जाने के लिए छावनी बस अड्डे पर खड़ी हैं, ठंड के बीच एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई।


कुछ दिनों से कोहरे और ठंड का प्रकोप ज्यादा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बस को धीमी गति और सावधानी से चलाएं। सुरक्षा कारणों से ही बसें गंतव्य पर पहुंचने में देरी कर रही हैं।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो

वरूण

वरूण

वरूण

वरूण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed