फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dryfruit and cash stolen by breaking the shutter of Daily Nidus store

Ambala News: डेली नीडस स्टोर का शटर तोड़कर ड्राईफ्रूट व नकदी चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Dryfruit and cash stolen by breaking the shutter of Daily Nidus store
अंबाला छावनी के चूना चौक स्थित डेली नीडस् स्टोर में घुसा चोर चोरी करता हुआ सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी के चूना चौक स्थित दलजीत डेली नीड्स स्टोर के शटर को तोड़कर चोरों ने पहले नकदी चुराई और फिर दोबारा आकर दुकान से ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और सामान चोरी हो गया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

सबसे पहले साढे़ चार बजे दो चोर दुकान में दाखिल हुए और सामान चोरी कर ले गए। इसके करीब 45 मिनट बाद युवक दुकान में दोबारा घुसे और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह ने बताया कि वह महेश नगर अंबाला कैंट का निवासी है और चूना चौक पर उनकी दलजीत डेली नीड्स स्टोर के नाम से दुकान है, पांच जनवरी की सुबह पड़ोसी ने उसके मोबाइल पर सूचना दी कि दुकान का शटर आधा खुला है। इस सूचना के बाद वह दुकान पर पहुंचा और देखा कि उसकी दुकान का आधा शटर टूटा था। इसके बाद उसने दुकान के अंदर जाकर देखा दुकान में सामान बिखरा है और दुकान में ड्राई फ्रूट से भरा रैक, जिसमें काजू, अखरोट गिरी, बादाम, पिस्ता और अंजीर थे। जिनकी कीमत 70 हजार थी, वहीं गल्ले और पूजा घर में रखे 30 से 40 हजार रुपये गायब थे। वहीं 12से 15 हजार रुपये की चॉकलेट, देसी घी के डिब्बे जोकि 25 से 30 हजार रुपये के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो देखा के पांच जनवरी की सुबह साढ़े चार बजे दो चोर घुसे थे और दुकान से सामान चोरी कर ले गए। इसके कुछ समय बाद सवा पांच बजे चार युवक दुकान में आये और दुकान से सामान भर चोरी ले गए। इस तरह दुकान से करीब 1 लाख 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed