फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drunk husband broke arms

नशे में पति ने तोड़ी बाजू, 10 साल के बेटे का भी गला दबाने का कर चुका प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
drunk husband broke arms
शराब के नशे में पत्नी की बाजू तोड़ने वाले केसर बाजार के मोहित अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पत्नी ने पति पर न केवल मारपीट करने के आरोप लगाए बल्कि गाली-गलौज और चाकू से वार करने की भी बात कही है। पुलिस को दी शिकायत में पत्नी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी केसर बाजार के मोहित अग्रवाल से हुई थी। प्रिया ने बताया कि शादी के बाद उसका अब दस साल का बेटा भी है। लेकिन पति से बचाने के लिए उसने बेटे को अपने बहन के पास छोड़ा हुआ है। आरोपी उस पर भी चाकू से कई बार हमला करने की कोशिश कर चुका है। इसी वजह से उसे घर के सब्जी काटने वाले चाकू भी छुपाकर रखने पड़ते हैं। प्रिया ने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए उसे खुद नौकरी करनी पड़ी रही है। लेकिन मोहित दूसरों के बहकावे में आकर उस पर कई तहत के इल्जाम लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश करता है। परिवादी ने बताया कि कुछ रोज पहले आरोपी ने मारपीट के दौरान उसकी एक बाजू तोड़ दी थी लेकिन तब उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी। इसके बावजूद आरोपी नशे में उसके साथ मारपीट करता रहा। तंग आकर ही उसे अब पुलिस को शिकायत देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed