फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug smuggler caught with two kilos of opium from Chhattisgarh Express

Ambala News: छतीसगढ़ एक्सप्रेस से दो किलो अफीम सहित नशा तस्कर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught with two kilos of opium from Chhattisgarh Express
अंबाला। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ की टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर दबिश दे कर एक नशा तस्कर को काबू किया है। यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 18237 कोरबा से अमृतसर की तरफ जाने वाली छतीसगढ़ एक्सप्रेस में की गई है। आरोपी की पहचान जलालाबाद गांव थाना बैरोवाल जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये की 2 किलो अफीम बरामद की गई है। एनसीबी आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनसीबी ने कुछ दिन पहले एक तस्कर को काबू किया था। इस दौरान पूछताछ में उसने एक और तस्कर की जानकारी दी थी। तस्कर तक पहुंचने के लिए एनसीबी ने मोबाइल सर्विलेंस तकनीक का सहारा लिया। इसके सहारे उन्हें जानकारी मिली कि तस्कर अफीम लेकर बुधवार रात को एक ट्रेन से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन तक आएगा। इसके बाद एनसीबी के इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की अगुवाई में टीम अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन पर छापामारी के लिए आरपीएफ से मदद मांगी। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट पर कार्यकारी प्रभारी कुलबीर सिंह तैनात थे। उन्होंने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी तो मुख्यालय से आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र को कार्रवाई के लिए स्टेशन पर भेजा गया।
विज्ञापन

इसके बाद एनसीबी और आरपीएफ के अधिकारी देर रात लगभग 1.50 बजे प्लेटफार्म 4 पर पहुंचे। जैसे ही ट्रेन नंबर 18237 छतीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के पास पहले से उपलब्ध सूचना के आधार पर कोच नंबर एम-1 के सीट नंबर 40 पर सोए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपने पास बैग में अफीम होना स्वीकार किया। इस पर उक्त व्यक्ति को तुरंत ट्रेन से नीचे उतार लिया गया और उसके पास बैग में से दो बंडल निकाल कर जब एनसीबी टीम ने डीडी किट से चेक किए तो इसमें 2 किलो अफीम पाई गई। आरोपी के खिलाफ एनसीबी चंडीगढ़ द्वारा केस क्राइम नंबर 5/2024 अंतर्गत धारा 8,18,29 एनडीपीसी एक्ट के तहत किया। आरोपी कश्मीर सिंह रायपुर से अफीम लेकर ब्यास तक जा रहा था। एनसीबी आरोपी को गिरफ्तार करके सुबह 4.30 बजे अग्रिम कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed