फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug addicts will get day care in Cantonment Hospital

Ambala News: नशा करने वालों को छावनी अस्पताल में मिलेगी डे केयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Drug addicts will get day care in Cantonment Hospital
अंबाला। सिटी नागरिक अस्पताल की तर्ज पर अब अंबाला छावनी में भी नशे के मरीजों के लिए डे केयर सुविधा शुरू की जाएगी। इससे मरीजों को उपचार के लिए सिटी तक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि यहां पर ओपीडी तो चल रही है मगर फिलहाल आपातकालीन में भर्ती करने की सुविधा नहीं है। इसलिए यहां पर भी डे केयर की सुविधा शुरू की जाएगी जिससे सैकड़ों मरीजों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बीते सप्ताह ही निदेशक ने अंबाला छावनी अस्पताल का दौरा करते हुए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


10 बेड की रहेगी सुविधा
छावनी नागरिक अस्पताल में शुरू होने वाली डे केयर में 10 मरीजों की व्यवस्था होगी जिसके लिए यहां पर बेड भी लगाए जाएंगे, साथ ही तीन स्टाफ नर्स और एक चिकित्सक भी नियुक्त किए जाएंगे। जो मरीजों की देखरेख करेंगे, इसके लिए स्टाफ की भर्ती करनी होगी। डे केयर शुरू होने से निजी केंद्रों में मिलने वाले हजारों रुपये के उपचार से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सबसे अधिक चिट्टा के मरीज
इन दिनों अंबाला जिला में सबसे अधिक मरीज चिट्टा का नशा कर रहे हैं। यह नशा ऐसा होता है कि इसकी लत लगने के बाद दवा लेने से भी कुछ खास असर नहीं होता। 700 से अधिक मरीज ऐसे हैं जो चिट्टा का नशा करते हैं। ऐसे में एक ओएसटी केंद्र भी अनिवार्य है। जहां पर नशा छोड़ने वाले मरीजों को दवा मिल सके। फिलहाल उन मरीजों को सिटी तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मेंटल हेल्थ के नोडल अधिकारी के रूप में कुछ ही दिन पहले चार्ज संभाला है। नशा करने वाले मरीजों के लिए जल्द ही डे केयर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरूस्त किया जाएगा।
-- डॉ सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी जिला मेंटल हेल्थ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed