फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains are not cleaned, colony residents are upset

Ambala News: नालियों की सफाई नहीं, परेशान कॉलोनी के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Drains are not cleaned, colony residents are upset
बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।
बराड़ा। पिछले वर्ष बाढ़ का दंश झेल चुके बराड़ा के लोग इस बार भी भय के साए में हैं। दरअसल, बराड़ा के ज्यादातर इलाकों में नालियों की सफाई नहीं हो रही। इससे पानी निकासी की समस्या बनी है। बराड़ा की करनाल कॉलोनी में भी बुरे हाल हैं।
विज्ञापन

यहां नालियां गंदगी के अटी हैं और काफी समय से इनकी सफाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि वह बार-बार नगर पालिका प्रशासन को सफाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन सफाईकर्मी उनके मोहल्ले में नहीं आते। अब आने वाले बारिश के दिनों में मच्छर गंदगी में पनपेंगे और बीमारी करेंगे। पिछली बार भी बराड़ा में डेंगू के कई मामले सामने आए थे। इस समस्या पर अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया और ऐसा तब है जब बारिश का मौसम आने को है।
विज्ञापन

एडवोकेट मोहित शर्मा ने कहा कि सफाई ना होने से नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे नालियों का पानी सड़क पर उतर आता है और गली से गुजरने में भी दिक्कत होती है। ईशान दत्ता ने बताया कि नालियों में पानी जमा होने से बदबू का माहौल बना हुआ है। जिससे आने वाले समय में बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। सिमरन बताती हैं कि नगरपालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। जब लोग टैक्स देते हैं तो प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें सुविधाएं भी मुहैया करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सुलतान बताते हैं कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान आई बाढ़ के कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ। जिससे प्रशासन को सीख लेनी चाहिए और बारिश के सीजन से पहले नालियों की सफाई करानी चाहिए। हरजीत कौर ने बताया कि लोगों ने यहां पैसे लगाकर इसलिए घर बनाए थे कि सभी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन नालियों की सफाई ना होने से उन्हें काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। हैरानी की बात है कि कोई उनकी समस्या की सुध भी नहीं लेता।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

बराड़ा में नालियों की दुर्दशा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed