फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drainage pipeline will be laid from Tangri Par river to Omla river: Vij

टांगरी पार नदी से ओमला नदी तक डलेगी ड्रेनेज पाइप लाइन : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drainage pipeline will be laid from Tangri Par river to Omla river: Vij
अंबाला। टांगरी पार इंडस्ट्री एरिया और कई कालोनी के वासियों को जल्द ही पानी निकासी न होने की समस्या से राहत मिल जाएगी। पानी निकासी के लिए टांगरी पार नदी से लेकर ओमला नदी तक जगाधरी रोड के साथ दो मीटर डाया की नई ड्रेनेज पाइप लाइन डाली जाएगी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बड़ी पाइप लाइन के डलने से बाढ़ व बरसाती पानी की निकासी भविष्य में बेहतर तरीके से हो पाएगी।
विज्ञापन

पानी निकासी की योजना को तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। इस संबंध में गृह मंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर योजना पर चर्चा की। विज ने बताया कि नई ड्रेनेज पाइप लाइन डालने से इंडस्ट्री एरिया सहित विकासपुरी, साई कालोनी, सोनिया कालोनी, सोनिया एन्कलेव, समता विहार, न्यू कालोनी, पूजा विहार, दशमेश नगर, ओम नगर, प्रभु प्रेम पुरम, रामपुर-सरसेहड़ी, रामपुर चौक, इंदिरा कालोनी, सलारहेड़ी, खुड्डा खुर्द, अविनाश पुरी सहित अन्य कालोनियों से पानी निकासी बेहतर तरीके से होगी। गौरतलब है कि बाढ़ की वजह से गत माह इसी क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed