{"_id":"6ad1340fcbfb7f081f0b1b7d","slug":"drain-blocked-in-the-textile-market-the-road-is-flooded-with-dirty-water-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171281-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कपड़ा मार्केट में नाला ब्लॉक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कपड़ा मार्केट में नाला ब्लॉक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट के डीएस रोड पर पानी के बीच से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर की कपड़ा मार्केट के डीएस रोड पर पिछले एक माह से नाला ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे दुकानदार, ग्राहक और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। डीएस रोड स्थित कपड़ा मार्केट में रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन नाले के जाम होने से सड़क पर कीचड और पानी जमा है सड़क पर पानी के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुकानदार अधिकारियों और पार्षद से गुहार लगा चुके हैं।
-- -- -
त्याहारों के सीजन में व्यापार पर असर
दुकानदार राजन ने बताया कि उनकी दुकान के सामने बना नाला तीन महीने से ब्लॉक पड़ा है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। त्योहारों का सीजन है, जब सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। लेकिन सड़क पर पानी की वजह से ग्राहक दुकानों तक आने से कतरा रहे हैं, जिससे हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल
दुकानदार गुलशन ने बताया कि नाला साफ करने के नाम पर कर्मचारी दुकानों के आगे बने थड़ों को तोड़ना शुरू कर देते हैं, जो बिल्कुल गलत है। प्रशासन को बिना थड़े तोड़े आधुनिक मशीनों से नालों की सफाई की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
राहगीरों और ग्राहकों की दुर्दशा
दुकानदार साहिल ने बताया कि सड़क पर बहते गंदे पानी की वजह से यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को परेशानी हो रही है। गंदे पानी की छीटें पड़ने से लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं और मजबूरन लोगों को इसी बदबूदार पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। राहगीरों और ग्राहकों की इस दुर्दशा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-- -- --