{"_id":"609c307d8ebc3e8dc071667d","slug":"dr-manish-garg-accused-of-being-abused-in-duty-ambala-ambala-news-knl697650132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मनीष गर्ग पर ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मनीष गर्ग पर ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गर्ग पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। प्रधान चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल ने इस मामले में सिविल सर्जन को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश कर दी है। इतना ही नहीं इस मामले में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, आईपीसी 269, 270 के तहत केस दर्ज करवाने तक की सिफारिश कर दी है।
सिविल सर्जन को दी शिकायत में पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल ने कहा है कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष गर्ग 10 और 11 मई को बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इसी कारण आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोप यह भी लगाए गए हैं कि इससे पहले भी डॉ. अपनी मर्जी से ड्यूटी बदलने के आदी हैं।
जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह का कहना है कि डॉ. मनीष बिना किसी को बताए ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। 10 और 11 मई को उनकी ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड में लगाई गई थी। इसी कारण कोविड संक्रमित मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिविल सर्जन को केस दर्ज करवाने की सिफारिश के साथ थाने में भी शिकायत दी जा रही है। इससे पहले भी डॉ. मनीष मर्जी से ड्यूटी बदलने के आदी रहे हैं।