फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doubt over running of trains, Civil Hospital is ready

Ambala News: ट्रेनों के संचालन पर संशय, नागरिक अस्पताल तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Doubt over running of trains, Civil Hospital is ready
अंबाला। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बेशक छावनी में ब्लैक आउट घोषित कर दिया है। बावजूद इसके न तो इस संबंध में रेलवे को कोई निर्देश मिले हैं और न ही रोडवेज को। राहत की बात यह है कि अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आने घायलों के लिए उचित प्रबंध कर दिए गए हैं। इसमें ज्वलनशील मरीजों के लिए अलग से और ज्यादा गंभीर लोगों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें सही तरीके से उपचार मिल सके।
विज्ञापन

फोटो- 40 से 42
कैंट स्टेशन
बेशक देश में इस समय हालात गंभीर हैं, लेकिन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्व की तरह ही लोगों की चहल-पहल नजर आई। अमृतसर से टाटानगर की तरफ जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म तीन पर आई तो यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए पुरजोर प्रयास करने लगे। इसके अलावा स्टेशन के प्लेटफार्म एक सहित यूटीएस काउंटर पर भी पूर्व की तरह काफी भीड़ नजर आई। जबकि अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह ही होगा। अगर कुछ होता है तो मौके के हालात देखकर रेलवे जो भी निर्देश देगा, उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो- 43
बस अड्डा
अंबाला कैंट बस अड्डे पर भी हालात सामान्य नजर आए। हरियाणा सहित पंजाब रोडवेज की बसें पूर्व की तरह ही अपने-अपने ठिकानों के लिए रवाना हुई। हालांकि रात आठ बजे के बाद ब्लैक आउट के दौरान बस अड्डे की बिजली पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं, अड्डे पर स्थित दुकानों को भी बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब की तरफ जो भी बसें दूसरे डिपो से आती हैं, उनका संचालन पूर्व की तरह ही रहेगा। हालांकि हालात पर नजर रखने के लिए बस अड्डे पर रोडवेज के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 44 से 46
नागरिक अस्पताल
छावनी के नागरिक अस्पताल में घायलों के लिए समुचित प्रबंध किए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है जो इमरजेंसी वार्ड पहले मरीजों से भरा रहता था, उसे अब खाली करवा लिया गया है। अब यहां सिर्फ गंभीर बीमारी से जुड़े लोग ही हैं अन्य को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा घायल मरीजों के लिए अलग से एक विशेष कक्ष भी बनाया है, यहां आक्सीजन सिलिंडर सहित दवाओं की व्यवस्था की है। जबकि अस्पताल के परिसर में खाली स्ट्रेचर की संख्या में बढ़ोतरी की गई है और एंबुलेंस भी तैयार रखी है। नागरिक अस्पतालों के पास पॉवर बैकअप की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed