फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doubling work of Rajpura-Bathinda section completed, trains will run at a speed of 110 kmph

Ambala News: राजपुरा-बठिंडा सेक्शन के दोहरीकरण का कार्य पूरा, 110 किमी. की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Doubling work of Rajpura-Bathinda section completed, trains will run at a speed of 110 kmph
अंबाला। राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन पर जल्द ही ट्रेनें 110 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ती नजर आएंगी। इस सेक्शन के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है, यानि अब ट्रेनों के आवागमन के लिए अलग-अलग रेल लाइनें होंगी। इससे ट्रेनों का संचालन भी बाधित नहीं होगा। इस सेक्शन को रेलवे ने सुरक्षित घोषित करके स्वीकृति प्रदान कर दी है ताकि उक्त सेक्शन पर ट्रेनों की गति और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सके। इस पूरे सेक्शन पर डबल ट्रैक होने से यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। फिलहाल इस सेक्शन पर 173 किलोमीटर की यात्रा के दौरान चार घंटे का समय लगता है, जो कि लगभग तीन घंटे में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के अधीन आने वाले राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन के दोहरीकरण पर लगभग 2500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह परियोजना कुल 173 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के लिए तैयार की गई है। इस कार्य की शुरुआत वर्ष 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के कारण काम लगभग दो साल लंबित रहा जो कि मई 2024 में पूरा किया गया। इसके बाद सीआरएस ने पूरे सेक्शन का बारीकी से निरीक्षण किया और इसे मान्यता प्रदान की।
विज्ञापन

लगभग 173 किमी रेलवे ट्रैक को तैयार करने का कार्य तीन चरणों में किया गया ताकि पूर्व में चल रही ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पहले चरण में राजपुरा-दाउकलां तक रेलवे ट्रैक बिछाया गया। दूसरे चरण में नाभा-हडिया और लहरा मोहब्बता-बठिंडा तक कार्य पूरा किया गया। इसके बाद अंतिम चरण में दाउकलां-नाभा, हडिया-लहरा मोहब्बता और धूरी-पटियाला यार्ड का कार्य पूरा किया गया। अब इस पूरे सेक्शन को आधुनिक इलेक्ट्रानिक सिग्नल प्रणाली से लैस किया गया है ताकि दुर्घटना का अंदेशा न रहे। इस सेक्शन के दोहरीकरण के बाद प्रीमियम ट्रेनों के संचालन को लेकर भी कार्यवाही चल रही है। इसमें शताब्दी सहित वंदे भारत चलाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
मौजूदा समय में ट्रेनों का संचालन
मौजूदा समय में अंबाला कैंट से बठिंडा के बीच छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है जो कि दोनों दिशाओं में आवागमन कर रही हैं। इसमें 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, 14525 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 14736 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 04547 अंबाला कैंट-बठिंडा, 14507 दिल्ली-फाजिल्का और 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।


----------------------

अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत 2500 करोड़ रुपये की लागत से 173 किमी. का ट्रैक बिछाया गया है। इससे अब ट्रेनों की गति बढ़ेगी। साथ ही नई ट्रेनों के संचालन को लेकर योजना तैयार की जा सकेगी।
- मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed