{"_id":"65b97c3730ee381750065407","slug":"dont-just-tell-people-about-yourself-but-also-listen-to-theirs-and-remove-their-doubts-cm-ambala-news-c-36-1-amb1002-117623-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सिर्फ अपनी न सुनाओ, बल्कि उनकी सुनाें और शंका दूर करो : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सिर्फ अपनी न सुनाओ, बल्कि उनकी सुनाें और शंका दूर करो : सीएम
विज्ञापन
अंबाला के लोकसभा चुनाव कार्यालय का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते सीएम मनोहर लाल। सूचना विभाग
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव का बिगुल सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को अंबाला से बजा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया कि जानकारी हर जगह की रखो मगर ध्यान तो अपने बूथ या शक्ति केंद्र पर रखो।
मतदाताओं को अपनी न बताओ बल्कि उनकी सुनो और उनके मन की शंकाओं को दूर करो। सीएम ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र को अपना लिया तो लोकसभा सीटें जीत जाएंगे। सीएम मनोहर लाल मंगलवार को अंबाला सहित प्रदेशभर के लोकसभा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने शहर के सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।
सीएम ने कहा कि चुनावी बिगुल बज गया है ऐसे में सभी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। दूसरी जगह जो हो रहा है होने दें मगर कार्यकर्ता अपने बूथ की सबसे पहले चिंता करें। जानकारी होना अच्छी बात है मगर इसमें अपनी जिम्मेदारी कमजोर पड़ जाए ऐसा नहीं होना चाहिए। इस दौरान सीएम ने अंबाला के सांसद रहे दिवंगत रतन लाल कटारिया और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद स्थित लोकसभा के चुनाव कार्यालय से हरियाणा के प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव कुमार और कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव कार्यालय से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी जुड़े और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, संगठन मंत्री फनिन्द्रनाथ शर्मा, विधायक असीम गोयल, लोकसभा प्रभारी पवन सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया और जिलाध्यक्ष मनदीप राणा उपस्थित रहे।
पिछले लोकसभा चुनाव से बढ़त पर ध्यान
इस बार भाजपा की तैयारी है कि लोकसभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव अधिक मत प्राप्त किया जाए। इसके लिए सीएम ने कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया है कि इस बार पिछली बार मिले मतों से अधिक मतों से जीत दिलानी है। इस दौरान सीएम ने बताया कि वर्ष 2002 में जब गुजरात के चुनाव थे तो उनकी डयूटी लगी थी तो उस समय सूचना मिली कि नरेंद्र मोदी गुजरात की सभाओं को संबोधित करेंगे। उस समय 104 सभाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से संबोधित किया था। आज ऑनलाइन तकनीक का परिणाम है कि पार्टी ने इसको अपनाते हुए एक साथ आज 10 चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया है।
22 जनवरी से हुआ द्वापरयुग में प्रवेश
सीएम ने कहा कि 22 जनवरी से रामराज्य की कल्पना करते हुए द्वापरयुग में प्रवेश हुआ है। विपक्ष कहता था मंदिर वहीं बनाएंगे मगर तारीख नहीं बताएंगे अब तक तारीख भी आ गई और मंदिर भी बन गया। इसी प्रकार धारा 370 को लेकर कहते कि यह धारा हटाई तो संविधान दोबारा से लिखना पड़ जाएगा, खून खराबा हो जाएगा मगर क्या किसी को एक खरोंच भी आई। यह सभी कदम स्थायित्व की तरफ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को भी यही संदेश आगे पहुंचाना चाहिए।