फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctor's leg amputated after being hit by a train

Ambala News: ट्रेन के नीचे आने से डाॅक्टर का पैर कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Doctor's leg amputated after being hit by a train
घायल यात्री से पूछताछ करते आरपीएफ के उप निरीक्षक व नजदीक बैठे परिजन। संवाद
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर श्रीगंगानगर निवासी 74 वर्षीय डॉ. देशराज प्लेटफार्म दो पर गंगा सतलुज एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए और ट्रेन चलने से उनका एक पैर कट गया।
विज्ञापन

यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोका अन्यथा हादसे में उनकी जान जा सकती थी। सूचना मिलने पर आरपीएफ से उपनिरीक्षक कुलबीर सिंह और सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को प्लेटफार्म दो से एक पर लेकर आए। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

परिवार जा रहा था अयोध्या
घायल डाक्टर के साथ मौजूद परिजनों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से अयोध्या जाने क योजना बना रहे थे। जब योजन सिरे चढ़ी तो किसान आंदोलन के कारण ट्रेनें रद्द हो गईं। बावजूद इसके वो अयोध्या जाने के लिए रविवार सुबह सात बजे ही कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां प्लेटफार्म दो पर आई ट्रेन लगभग एक बजे आई। जब उनके साथी डाॅक्टर इसमें चढ़ने लगे तो अचानक झटके से वो ट्रेन के नीचे रेल पटरियों पर गिर गए और एक पैर कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से पहुंची एंबुलेंस
जब ट्रेन से डाॅक्टर घायल हो गए तो एंबुलेंस को आने में ही 15 से 20 मिनट लग गए। ऐसे में घायल की हालत खराब हो चुकी थी। अगर स्टेशन पर ही एंबुलेंस मौजूद होती तो घायल को तुरंत उपचार मिलता। पहले भी कुछ मामलों में घायलों को सही समय पर एंबुलेंस नहीं मिली और उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

वर्जन
घायल को उपचार देने के लिए रेलवे के डाॅक्टर समय पर पहुंच गए थे। हालांकि कुछ देर पहले भी इसी ट्रेन में एक मरीज की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे उपचार दिया था। एंबुलेंस की सुविधा रेलवे अस्पताल में है। भीड़भाड़ के दौरान स्टेशन पर टीम की तैनाती होती है, जिससे कि मौके पर ही यात्रियों को उपचार दिया जा सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed