{"_id":"60aab0438ebc3e2db80cf9c4","slug":"doctors-doing-day-and-night-duty-to-beat-corona-ambala-ambala-news-knl708452178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देने के लिए दिन-रात ड्यूटी दे रहे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देने के लिए दिन-रात ड्यूटी दे रहे डॉक्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कोरोना महामारी को रोकने के लिए डॉक्टर हर मोर्चे पर अपना बेहतर कार्य दे रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से अभी तक 90 प्रतिशत से अधिक मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं और यह प्रयास आगे भी जारी है। नारायणगढ़ के अस्पतालों में पूरी शिद्दत से दिन-रात ड्यूटी निभा रहे डाक्टरों ने लोगों को कोरोना से अपना पूरा बचाव रखने की सलाह दी है। जिससे कि ज्यादा लोग इस महामारी से दूर रहते हुए अपने आप को सुरक्षित रख सकें। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है, इस लॉकडाउन में सरकार द्वारा जो भी नियम बताए गए हैं उन सभी नियमों का हमें पालन करना है। जब तक कि यह कोरोना महामारी पूरे देश में खत्म नहीं हो जाती है।
कोरोना की रोकथाम के लिए बार-बार अपने हाथों को धोते रहें। जितना हो सके अपने आप को घरों में रखें जिससे कि बाहर निकलने से आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित न हो जाएं। इस बीमारी को हमारे लिए हमारी खुद की जागरूकता ही सबसे ज्यादा जरूरी है। - डॉ. संजीव संधु एसएमओ नागरिक अस्पताल नारायणगढ़।
कोरोना की रोकथाम के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है जहां कोरोना से पीड़ित लोगों को रखा गया है उनकी देखभाल के लिए हमारे डॉक्टर हर समय तैयार है। अगर कहीं भी किसी मरीज को डॉक्टर की आवश्कता होती है तो तुरंत उसका उपचार करने पहुंच जाते हैं। - डॉक्टर संजीव शर्मा।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में तक़रीबन 105 लोगों को रखा गया। इनको स्वस्थ करने की सारी जिम्मेवारी हमारे ऊपर है इसके लिए हम सभी संभव प्रयास कर रहे है आने वाले समय में इन सभी व्यक्तियों को स्वस्थ कर इन्हें घर भेज दिया जाएगा। इसके लिए हम दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
- डॉक्टर नीतिश कुमार।
हमारा पहला उद्देश्य सभी को वैक्सीन लगना है कोरोना को रोकने के लिए तक़रीबन हर रोज 200 डोज वैक्सीन की लगाई जा रही है जिसमेें 18 से 45 साल के लोग मौजूद है। जितनी वैक्सीन हमारे पास आती है हम उतनी वैक्सीन लोगों को प्रतिदिन लगा रहे हैं।
- डॉ. राजेश कुमार।