फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctor and test facility will be available in Arogya Mandir

Ambala News: आरोग्य मंदिर में मिलेगी डॉक्टर और टेस्ट की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Doctor and test facility will be available in Arogya Mandir
अंबाला। अंबाला छावनी के मच्छौंडा में 50 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले सब हेल्थ सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का शिलान्यास समारोह वीरवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा काम करने की राजनीति की है, मैं और मेरे सभी कार्यकर्ता काम करने में विश्वास करते हैं। अब सरकार ने पीएचसी का नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया है। आरोग्य मंदिर में अलग डॉक्टर की सुविधा के साथ विभिन्न टेस्ट कराने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

सब हेल्थ सेंटर बनने का चंद्रपुरी, मच्छौंडा, सुंदरनगर व अन्य कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया जब वह स्वास्थ्य मंत्री थे, तब उन्होंने हरियाणा में 162 ऐसे केंद्र मंजूर किए थे, जिनमें से एक केंद्र मच्छौंडा में बनने जा रहा हैं। ऐसा ही एक केंद्र शाहपुर में बनाएंगे, जिसकी राशि आ चुकी है। उन्होंने बताया कि मच्छौंडा के निवासियों को बहुत जल्द रेलवे फाटक पर पुल की सौगात भी मिलेगी और इस कार्य के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि आ चुकी है। इस राशि से जल्द कार्य के लिए निविदा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed