फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Do not panic for CET exam, you can travel free in bus even without booking

सीईटी परीक्षा घबराएं नहीं, बिना बुक कराए भी कर सकेंगे बस में नि:शुल्क यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Do not panic for CET exam, you can travel free in bus even without booking
बराड़ा बस स्टैंड का दृश्य। संवाद
बराड़ा। सीईटी परीक्षा को लेकर जहां युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है, वहीं सरकार भी अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत पेश नहीं आने देगी। परीक्षा को लेकर सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को नि:शुल्क बस सेवा मुहैया कराई जा रही है। यह सुविधा अभ्यर्थियों को अपने आसपास के क्षेत्र से ही मिलेगी। परीक्षा केंद्र से वापस भी वह इन्हीं बसों से सफर कर सकेंगे ।
विज्ञापन


चलेंगी 10 बसें
बराड़ा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए भी करीब 10 बसें चलाई जाएंगी। बस अड्डा इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अभ्यर्थियों को असुविधा ना हो, हालांकि बराड़ा क्षेत्र के अभ्यर्थियों की संख्या की जानकारी विभाग की ओर से एक-दो दिन में दी जाएगी इसके लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा उन्हें मुहैया करा दी जाएगी। बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन फिर भी यदि कोई अभ्यर्थी सीट बुक नहीं करवा पाता तो उसे घबराने की जरूरत नहीं। सभी अभ्यर्थियों को बस में सीट दी जाएगी, बस उन्हें अपना रोल नंबर दिखाना होगा उसके अलावा महिला अभ्यर्थी के साथ सहायक को भी सीट दी जाएगी।
विज्ञापन





सुबह चार बजे चलेंगी बसें

बराड़ा के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में बनाए गए हैं, इसलिए 26 और 27 जुलाई को बराड़ा बस स्टैंड से कुछ बसें सुबह 4 बजे रवाना होंगी इसके बाद सुबह 9 बजे बसों का संचालन किया जाएगा। कुछ ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थी अपने आसपास के बस स्टॉप से बस ले सकेंगे। इनमें एक बस थंबड़ से, एक बाबैन से, एक कसेरला से और एक कंबासी से आती है, इसलिए इस मार्ग से संबंधित अभ्यर्थी इन बसों में सवार हो सकते हैं। यह सभी बसें बराड़ा बस स्टैंड पर आकर रुकेंगी और यहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। बराड़ा के अलावा दोसडक़ा, मुलाना, साहा आदि बस स्टॉप से भी परीक्षार्थियों को बस की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-17 तक जाएगी बसें
सुबह सभी विद्यार्थियों को चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित बस स्टैंड में उतार दिया जाएगा, जहां से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र में जा सकेंगे। बसें पहली शिफ्ट की परीक्षा खत्म करने वाले विद्यार्थियों को लेकर वापस बराड़ा पहुंचेगी और यहां से फिर चंडीगढ़ जाएंगी, इसके बाद शाम के सत्र वाले विद्यार्थियों को बराड़ा लेकर आएंगी। जसबीर सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है और परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed