फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diwan organized in Gurudwara on Khalsa Creation Day

Ambala News: खालसा सृजना दिवस पर गुरुद्वारा में सजे दीवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Diwan organized in Gurudwara on Khalsa Creation Day
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर ​स्थित गुरुद्वारा साहिब में स.सुदर्शन सिंह सहगल को सम्मानित करते प्र
अंबाला। खालसा सृजना दिवस के मौके पर रविवार को छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा विशेष दीवान सजाए। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे ने कीर्तन की ओर से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रसिद्ध कथा वाचक भाई सतनाम सिंह ने दशम पातशाह धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज की जीवनी पर आधारित गाथा का बड़े ही मनमोहक ढंग से वर्णन किया। जिसे सुनकर गुरुद्वारा बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के नवनियुक्त प्रधान स. हरबंस सिंह सिद्धू ने पूर्व प्रधान स. सुदर्शन सिंह सहगल एवं वरिष्ठ उपप्रधान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी को मोमेंटो, दोशाला और गुरु की बख्शीश स्वरूप कृपाण और सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सुदर्शन सिंह सहगल ने लगातार 25 साल तक गुरुद्वारा साहिब की निष्काम सेवा की। सेवा करने पर स्मृति चिह्न, दोशाला और कृपाण, गुरु की बख्शीश सिरोपा देकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग, निष्काम सेवा सोसायटी की ओर से सम्मानित किया। सुदर्शन सिंह सहगल ने खालसा सृजना दिवस की संगत को कहा कि गुरुद्वारा साहिब की इमारत आधुनिक तरीके से बनाई गई है। यहां हाइड्रोलिक निशान साहिब लगाया गया है और अब वातानुकूलित लंगर हाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुदर्शन सिंह सहगल भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि यह सेवा उन्होंने अकेले नहीं की, यह सब गुरु महाराज के आशीर्वाद और संगत के सहयोग से ही हो पाई है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की इमारत बनाते समय दोनों तरफ सडकों के लिए छह फीट जगह छोड़ी गई। आज इस सुविधा का प्रत्येक वर्ग को फायदा हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक कार्य है, जिसे रहती दुनिया तक याद किया जाएगा। इस मौके पर दविंदर सिंह सहगल, प्रीतपाल सिंह, जोगिंदर सिंह गुल्लू, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह भल्ला, जितेंद्र सिंह, जीवनजोत सिंह सलूजा, नवनीत सिंह बब्बर आदि संगत मौजूद रही। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed