{"_id":"6af2208b6ca6f52ba2094428","slug":"diwali-night-sees-a-rampage-of-fire-flames-erupt-at-20-locations-including-a-hotel-ambala-news-c-36-1-amb1002-172435-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिवाली की रात आग का तांडव, होटल समेत 20 जगह उठीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिवाली की रात आग का तांडव, होटल समेत 20 जगह उठीं लपटें
विज्ञापन
अंबाला छावनी के राजेंद्र पार्क में दीपावली की रात खाली प्लाट में खड़ी कार धूं धूं कर जलते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दीपावली की रात शहर में आतिशबाजी के बीच आग की लपटों ने जमकर तबाही मचाई। लालकुर्ती स्थित तीन मंजिला सनराइज होटल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं जिलेभर में करीब 20 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। कहीं रिहायशी मकानों में रखा घरेलू सामान स्वाहा हो गया तो कहीं दो कारें, दुकानों और रेहड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा।
होटल में ठहरे लोगों और एक बुजुर्ग महिला को स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। होटल में आग लगने के कारणों की जांच के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं। होटल मालिक रोहन मित्तल ने पटाखे से पीवीसी फ्लेक्स में आग लगने की बात कही है। घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और होटल मालिक से बातचीत कर मदद का भरोसा दिया।
एलएफएम सुशील कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे लालकुर्ती क्षेत्र के सनराइज होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पीवीसी सीट की वजह से आग तेजी से फैल गई थी। दो दमकल गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर मौजूद विक्की ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ घर के बाहर पटाखे चला रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनकी नजर तीन मंजिला सनराइज होटल पर पड़ी, जहां उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने होटल के कमरों में ठहरे पांच से छह लोगों को सामने के मुख्य रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बगल वाली गली की ओर भागे, जहां ऊपरी मंजिलों पर जाने का दरवाजा बंद था। विक्की ने तुरंत ताला तोड़कर रास्ता बनाया और ऊपर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला, जिससे संभावित बड़ा धमाका बच गया। उन्होंने भूतल पर फंसी होटल मालिक की बुजुर्ग माता को भी सकुशल बाहर निकाला।
-- -- -- -- -- -
रिहायशी इलाकों और दुकानों में भारी नुकसान
दीपावली की रात पल्लेदार मोहल्ले में भी आग से भारी नुकसान हुआ। यहां मकान मालिक भोला राम के घर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में एसी, सोफा, एलईडी टीवी और अन्य घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। इसी मोहल्ले में स्थित पीर की दरगाह और काली माता मंदिर में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मंदिर सेवक पंकज भगत शर्मा ने बताया कि आग की लपटों में एसी, स्टेबलाइजर, अलमारी, सजावटी सामान और 1200 रुपये की नकदी जल गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दो कारों में लगी आग
राजेंद्र पार्क के पास एक प्लॉट में खड़ी विक्टोरियस और वैगन-आर कार संदिग्ध परिस्थितियों में जल गईं। वाहन मालिक सौरव मित्तल ने बताया कि वे रोज की तरह अपनी गाड़ियां प्लॉट में खड़ी करके गए थे, लेकिन रात करीब 10:30 बजे पड़ोसियों ने गाड़ियां जलने की सूचना दी। इसके अलावा, साहा के गांव महमूदपुर स्थित बस स्टैंड के पास कबाड़ की दुकान में आग लगने से 3000 किलो प्लास्टिक, इन्वर्टर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-ए में एक मकान में आग लगने से इन्वर्टर जल गया, जबकि इंदिरा कॉलोनी (वाल्मीकि बस्ती) में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में रखी पेटी, कपड़े व अन्य सामान जल गए।
-- -- -- -- -- -- -
झाड़ियों, कबाड़ और खाली प्लॉटों में भी भड़की लपटें
शहर के अन्य हिस्सों में भी आगजनी की घटनाएं सामने आईं। सुबह करीब 9 बजे प्रीत नगर स्थित एक खंडहर मकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद दोपहर में समलेहड़ी गांव में खेतों के पास सरकंडों में और टांगरी पुल के पास झाड़ियों में आग फैल गई। शाम होते-होते एकता विहार कॉलोनी और प्रभु प्रेम पुरम की दो अलग-अलग जगहों पर खाली प्लॉटों में रखी झाड़ियों ने आग पकड़ ली। साहा इंडस्ट्रियल एरिया के पास कचरे के ढेर में, बीडी मिल निशांत बाग में पड़े कबाड़ में और हाथीखाना मंदिर के पास एक दुकान में रखे थर्मोकोल के डिब्बों में भी भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने समय रहते लपटों पर काबू पाकर बड़े हादसे होने से बचा लिया।
-- -- --
प्रेम नगर और सब्जी मंडी समेत 8-9 जगह उठीं लपटें
सिटी में रविवार रात आग लगने के सिलसिलेवार घटनाओं से हड़कंप मच गया। सेक्टर प्रेम नगर के पास देर रात करीब 11 बजे रेहड़ी-फड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में अजय, राकेश व अशोक की रेहड़ियों समेत एक जनरेटर जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर अन्य दुकानों को बचाया। उधर, छोटी मंडी त्रिवेणी चौक पर शॉर्ट सर्किट से राजेंद्र कुमार की टेलर की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र पाराशर ने बताया कि शहर में 8 से 9 स्थानों पर आग की सूचना मिली थी, जिस पर दमकल की टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर सभी जगह आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।