{"_id":"6455560d9f72298667067594","slug":"district-on-the-first-place-in-the-state-in-the-score-card-of-fln-ambala-news-c-36-1-sknl1003-2589-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एफएलएन के स्कोर कार्ड में राज्य में प्रथम स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एफएलएन के स्कोर कार्ड में राज्य में प्रथम स्थान पर जिला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे एफएलएन कार्यक्रम के मासिक स्कोर कार्ड अप्रैल माह में अंबाला जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह स्कोरकार्ड हर महीने शिक्षा विभाग की ओर से कुछ मापदंडों के आधार पर जारी होता है।
अप्रैल माह के इस स्कोरकार्ड में अंबाला 97 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर है। इन मापदंडों में क्या अध्यापकों ने स्किल पासबुक को दक्षता के अनुसार भरा है, क्या कक्षा कक्ष का वातावरण प्रिंट रिच है, क्या जिले के मेंटर ने अपनी क्लास विजिट को पूरा किया है, क्या जिले में गुणवत्तापूर्ण डीपीआईयू रिव्यू किया है। इन मापदंडों के आधार पर स्कोर दिया है। जिले में यह कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में चल रहा है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि अप्रैल के स्कोरकार्ड में राज्य में नंबर वन पर आना गर्व की बात है। यह दिखाता है कि एफएलएन कार्यक्रम के तहत स्कूलों में ग्राउंड स्तर पर कार्य हो रहा है। उन्होंने खुद भी कई स्कूलों में निरीक्षण किया। अब स्कूलों की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन
इन मापदंडों पर मिलती है वेटेज
क्या अध्यापकों ने स्किल पासबुक को दक्षताओं के अनुसार भरा है के 15 प्रतिशत, क्या कक्षा एक में विद्या प्रवेश की गतिविधियां कराई जा रही है के 20 प्रतिशत, क्या कक्षा-कक्ष का वातावरण प्रिंट रिच है, के 15 प्रतिशत, क्या क्लस्टर स्तर पर शिक्षकों की समीक्षा बैठक का आयोजन के 15 प्रतिशत, क्या जिले के मेंटर्स ने अपनी क्लास विजिट को पूरा किया है के 20 प्रतिशत और क्या जिले में गुणवत्तापूर्ण डीपीआईयू रिव्यू किया गया है के 15 प्रतिशत वेटेज मिलती है। इन अंकों के आधार पर ओवरऑल स्कोर बनता है।
किस जिले को कितना मिला स्कोर
जिला अप्रैल का स्कोरकार्ड
अंबाला 97
पंचकूला 95
पानीपत 94
रोहतक 93
करनाल 91
कुरुक्षेत्र 89
यमुनानगर 88
सोनीपत 85
कैथल 85
जींद 84
फतेहाबाद 80
हिसार 58