{"_id":"683a17211138ec18790b251a","slug":"district-level-wrestling-arena-competition-from-3rd-ambala-news-c-36-1-amb1002-143599-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता 3 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता 3 से
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में तीन जून से जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला केसरी और कुमार दंगल की शुरुआत होगी। इससे पहले दो जून को प्रतिभागियों का एससी हॉस्टल में वजन होगा।
इसमें पुरुष और महिला वर्ग के अंडर-17, 21 और सीनियर आयु वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इसमें पुरुष वर्ग में कुल 60 वजन श्रेणियां होंगी। अंडर-17 फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में 41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम वर्ग होंगे। ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97और 130 किलोग्राम वर्ग होंगे। जबकि सीनियर फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में भी यही वजन श्रेणियां रहेंगी।
इसके अलावा जिला दंगल में 74 किलोग्राम तक के पहलवान भाग लेंगे। जिला केसरी मुकाबलों में 74 किलोग्राम से ऊपर के पहलवान हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में कुल 30 वजन श्रेणियां होंगी। अंडर-17 में 36-40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम वर्ग होंगे। इसके लिए प्रतिभागी पहलवानों को जिले का निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल और अन्य दस्तावेज लाने जरूरी होंगे।