{"_id":"66888eb1288c27d49f0a3df4","slug":"dispute-over-chairmanship-in-zila-parishad-most-councillors-unhappy-ambala-news-c-36-1-amb1002-125684-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिप में चेयरमैनी पर रार, अधिकतर पार्षद नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिप में चेयरमैनी पर रार, अधिकतर पार्षद नाखुश
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला परिषद में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिप चेयरमैन राजेश लाडी के विरुद्ध चल रहे अविश्वास प्रस्ताव पर परिषद पार्षदों ने कवायद तेज कर दी है। वहीं, कुछ पार्षद जो पहले अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में थे, वे अब कह रहे हैं कि वे चेयरमैन से मिलकर बात करेंगे।
यहां बताना जरूरी है कि अधिकतर पार्षदों में रोष है कि उनके क्षेत्रों में काम नहीं हुए। हाल ही में हाउस की बैठक हुई तो पार्षदों का आरोप है कि अधिकतर काम नारायणगढ़ लेकर गए हैं। कुछ पार्षद का तो कहना है कि उनकी सुनवाई ही नहीं होती इसलिए वो इस मामले में चुप हैं। ऐसे में अब डीसी के छुट्टी से लौटने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। मगर इतना तय है कि जिला परिषद में हालात सामान्य नहीं चल रहे हैं। किसी भी समय तख्ता पलटने की नौबत आ सकती है।
अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पार्षद
पार्षद पंकज सैनी ने कहा कि उनके 60 फीसदी से अधिक काम लंबित हैं। ई-रिक्शा से लेकर वाटर कूलर भी पूरे नहीं मिले हैं। इसलिए वे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में है।
विज्ञापन
पार्षद हरविंद्र कौर ने बताया कि हमारा कोई काम नहीं हो रहा है। इसलिए वे भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में है।
चेयरमैन से करेंगे बात
पार्षद गुरजीत ने बताया कि परिषद के कामों के लिए एक ठेकेदार को 10 अधिक काम सौंप रखे हैं। ऐसे में न तो काम शुरू हो पा रहे हैं और न ही समय पर पूरे हो पा रहे है। वो इस बारे में चेयरमैन से बात भी करेंगे।
सुनवाई नहीं होती
पार्षद रजत सिंह ने कहा कि उनकी कभी सुनवाई नहीं होती। इसलिए वो न तो वे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में है और न ही विपक्ष में। बैठक के बाद ही फैसला लेंगे।
अभी विचार नहीं किया
पार्षद पिंकी देवी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में अभी कोई विचार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परिषद के काम बहुत धीमे होते है। सिर्फ आधे काम ही होते हैं। इसी प्रकार पार्षद सुखविंद्र सिंह ने कहा कि वे भी अपना विचार बना रहे हैं। उनके क्षेत्र में 50 फीसदी से अधिक काम हो चुके हैं। वहीं पार्षद साक्षी गौड का भी कहना है कि उन्होंने भी इस बारे में फिलहाल विचार नहीं बनाया है।
ये पार्षद चेयरमेन के साथ
पार्षद मंजीत कौर ने कहा कि काम हो रहे हैं। वे चेयरमेन के साथ है। पार्षद मुकेश न बताया कि काम हो रहे हैं। इसलिए वे भी चेयरमेन क पक्ष में है।
वर्जन
चेयरमैन हमारी सुनते नहीं है। वह अधिकतर विकास कार्यों को नारायणगढ़ की तरफ ले गए हैं। ऐसे में हम अपने क्षेत्र के लोगों को क्या जवाब देंगे। इस कारण से हम उपायुक्त से मिलने गए थे मगर वह हमसे मिलने से पहले ही चले गए।
-मक्खन सिंह लबाना, पार्षद