फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute between MRI center operator and nodal officer

Ambala News: एमआरआई सेंटर संचालक और नोडल अधिकारी में विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Dispute between MRI center operator and nodal officer
छावनी नागरिक अस्पताल में एमआरआई सेंटर के बाहर स्कैन शुरू होने की प्रतिक्षा करते हुए मरीज व तीमा
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन संचालक व नोडल अधिकारी के बीच चल रहे विवाद के चलते करीब डेढ़ घंटे तक सेंटर में कोई स्कैन नहीं हुआ। स्कैन कराने के लिए आने वाले मरीजों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर चल रहे सेंटर संचालक ने लौटा दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक मरीज व तीमारदार इधर-उधर भटकते रहे। सेंटर संचालक ने नोडल अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दस्तावेज के लिए बार-बार परेशान किया जा रहा है। जबकि अधिकारियों की तर्क था कि पहले सभी स्कैन के दस्तावेज बेहद जरूरी है। जैसे ही मामला पीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह के पास गया तो उन्होंने मामले को शांत कराया। तब कहीं जाकर मरीजों के स्कैन हुए। ऐसे में कुछ लोग तो इंतजार कर लौट गए थे तो कुछ वहीं प्रतीक्षा में बैठ गए थे।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में आए मरीज बब्याल निवासी सोनिया, कच्चा बाजार निवासी ऋषभ, बीसी बाजार निवासी मंजू ने बताया कि वह अपने मरीजों का स्कैन करवाने के लिए सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे। सेंटर संचालक ने अचानक से सभी स्कैन बंद कर दिए। बोले कि कहीं ओर से करवाया। पहले ही वह इतनी दूर से आए है और लंबे इंतजार के बाद नंबर आया था। अब उन्हें लौटा दिया गया है। वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद शांत करवा दिया गया था। समय रहते स्कैन शुरू हो गए थे। सेंटर संचालक को दस्तावेज पूरे करने के लिए बोला गया था, जो बेहद जरूरी है।
डॉ. लोकवीर सिंह, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed