फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Displeasure over six-fold increase in domestic water tax

घरेलू जल कर में छह गुना वृद्धि से नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over six-fold increase in domestic water tax
अग्रवाल सभा के लोग बराड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Ambala
बराड़ा। नगरपालिका क्षेत्र में घरेलू जल कर में छह गुना वृद्धि से लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर पुराने बिल माफ करने व भविष्य में पुराने शुल्क के हिसाब से ही बिल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद जैन ने बताया कि कोरोनाकाल में आम जनता प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन पानी के बिलों से उन्हें झटका लगा है। पानी के घरेलू बिल 20 रुपये मासिक से बढ़ाकर छ: गुना की वृद्धि करके 120 रुपये मासिक की दर से भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-19 के दो वर्ष के बिल अब एक साथ भेजे जा रहे हैं। इससे यह बिल 2880 रुपये बन गया है। उन्होंने बताया कि बिलों के वितरण में खामियां भी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कई ऐसे लोगों को भी वर्ष 2017-19 के पानी बिल भेज दिए हैं, जिनके घरों का निर्माण ही वर्ष 2019 या 2020 में हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इन बिलों को माफ करने व नए पानी बिलों को बिजली बिल की भांति दो माह बाद या पूरी तिमाही के भेजने की मांग की है। इस मौके पर पार्षद पवन गुप्ता, पार्षद सुशील सिंगला, कुलदीप गुप्ता, विशाल सिंगला, दिनेश मंगला, चंचल सिंगला, मुकेश मित्तल व हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed