{"_id":"62c730067df4fb6fc84d18e8","slug":"disgusted-with-police-action-advocates-kept-work-suspended-ambala-news-knl113928196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई से खफा अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई से खफा अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अधिवक्ता तेजिंदर सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार और मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने वीरवार को वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता के साथ पुलिस चौकी पटवी थाना पंजोखरा के पुलिस अधिकारी एएसआई जगदीप, रमेश एवं संजय के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं मारपीट की निंदा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
जिला बार एसोसिएशन अंबाला के प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर ने बताया कि वह इस मामले के संबंध में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी मिले थे। उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को जांच का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के साथ कोर्ट काम्प्लेक्स में आकर वकीलों से मिले और उन्होंने जल्द ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वकील उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और प्रतिनिधिमंडल को साफ तौर पर कह दिया है जब तक दोषी पुलिस अधिकारी एएसआई जगदीप, रमेश एवं संजय इत्यादि के खिलाफ मुकदमा नहीं होता तब तक हड़ताल वापस नहीं होगी।
जिला बार एसोसिएशन के सचिव सुनील जैन ने बताया कि हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के प्रधान धर्मवीर ढींढसा ने बताया ने नारायणगढ़ बार के सभी वकीलों ने भी पुलिस अधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध में रोष प्रकट करने के लिए वर्क सस्पेंड रखा। इस मौके पर भूपिंदर सिंह सूदन, दर्शन, विकास, राजेश, पूर्व प्रधान रोहित जैन, दलजीत सिंह पुनिया, रोहित मित्तल, आर पी विग उपस्थित रहे।