फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirty water in tanks on the sub-divisional building's roof; lids missing and cobwebs forming.

Ambala News: उपमंडल भवन की छत पर रखी टंकियों में गंदा पानी, ढक्कन गायब और लग रहे मकड़ी के जाल

Sat, 12 Sep 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dirty water in tanks on the sub-divisional building's roof; lids missing and cobwebs forming.
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी स्थित उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी की टंकियों की पिछले चार सालों से एक बार भी सफाई नहीं हुई है। टंकियों में गंदा पानी भरा हुआ है, ढक्कन गायब हैं और अंदर मकड़ी के जाले लटक रहे हैं। इसी भवन के द्वितीय तल पर स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में रोजाना सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले करीब 250 छात्र-छात्राएं इसी दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर हैं।
लाइब्रेरी में पिछले 13 दिनों से वाटर कूलरों में गंदा पानी आ रहा है। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज छात्र वीरवार को अपनी समस्या लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले थे। मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम को टंकियों की सफाई और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए थे। मंत्री के आदेशों के बावजूद शुक्रवार को काॅलेज व भवन प्रबंधन के रवैये में कोई सुधार नहीं दिखा। न तो छत पर रखी पानी की टंकियों की सफाई की गई और न ही उनमें जमा गंदा पानी निकाला गया जबकि वीरवार को काॅलेज प्राचार्य देसराज वाजवा की ओर से कहा गया था कि शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

-------
बाहर जाकर पानी पीने रहे छात्र
छात्र अनुराग ने कहा कि लाइब्रेरी में स्वच्छ पानी न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं साहिल ने बताया कि पिछले कई दिनों से वाटर कूलर से पानी लीक हो रहा है जो आज तक ठीक नहीं हुआ। सागर ने बताया कि भवन में ग्राउंड फ्लोर के वाटर कूलर से पानी पी रहे हैं। ऐसे में पढाई प्रभावित हो रही है। रोहित ने बताया कि कई बार पानी के बिना रहना पड़ता है और बस अड्डे पर आकर पानी पीना पड़ता है।

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी  पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी  पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी  पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी  पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी  पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन की छत पर रखी पानी टंकी से गायब ढक्कन और लग रहे मकड़ी के जाले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed