फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt in Durga Nagar, watercress in the plot

Ambala News: दुर्गा नगर में गंदगी, प्लॉटों में जलखुंभी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Durga Nagar, watercress in the plot
अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।
अंबाला सिटी। शहर के अंबाला-हिसार रोड स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी के स्थानीय लोग क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से काफी परेशान चल रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो उनके क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। मेन नालों और नालियों में गंदगी का आलम है।
विज्ञापन

कॉलोनी में खाली प्लाटों में जलखुंभी और जंगली घास पैदा हो चुकी है। इसमें जहरीले जीव जंतुओं ने डेरा जमाया है। कॉलोनी की गलियों में बेसहारा पशु दिनभर घूमते रह रहते हैं। इसी प्रकार कॉलोनी के साथ लगते मेन रोड के साथ बने मुख्य तीन चौराहों पर निगम प्रशासन की ओर से लाखों रुपये खर्च कर टॉवर लाइटें लगाई गई थी, जोकि खराब होने की अवस्था में निगम कर्मचारियों द्वारा उतारी गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह लाइटें दोबारा वापिस नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

बेसहारा पशु से परेशान : गुरप्रीत
स्थानीय निवासी स. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दुर्गा नगर क्षेत्र की विभिन्न गलियों में बेसहारा पशु दिनभर घूमते रहते हैं। यह बेसहारा पशु पैदल चल रहे लोगों पर अचानक से हमला बोल देते हैं। जिसके बारे में कईं बार निगम प्रशासन को शिकायत की गई, मगर निगम की ओर से इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटें हो गईं खराब : मनजीत
स्थानीय निवासी स. मनजीत सिंह ने बताया कि अंबाला-हिसार मार्ग से संबंधित कॉलोनी के मुख्य चौक चौराहों पर निगम प्रशासन की ओर से लाखों खर्च कर टॉवर लाइटों की व्यवस्था तो की गई थी, मगर एकाएक लाइट खराब होने के कारण निगम कर्मियों द्वारा लाइटें दुरुस्त करने के लिए उतारी गई, मगर उतारी गई लाइटें आजतक वापस नहीं लगाई। इस कारण रात के समय मुख्य चौक-चौराहों पर अंधेरा कायम रहता है।

हर जगह गंदगी के ढेर : साहिल
स्थानीय निवासी साहिल मलिक ने बताया कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जगह-जगह गंदगी की ढेर लगे हुए हैं, मेन नाले व नालियों में गंदगी का आलम बना हुआ है। जिससे क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। सफाई कर्मचारी नाम मात्र ही सफाई पर ध्यान दे रहे हैं।

खाली प्लाॅटों में जलखुंबी : शशि
स्थानीय निवासी शशि चावला ने बताया कि दुर्गा नगर क्षेत्र में काफी संख्या में खाली प्लॉट हैं। इनमें जलखुंभी और जंगली घास पैदा हो चुकी है। इसमें जहरीले जीव-जंतुओं ने डेरा जमाया है। बरसाती दिनों में वह जीव जंतु स्थानीय लोगों के घरों में घुस जाते है, जोकि कॉलोनीवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। फोटो नंबर-46
सफाई व्यवस्था के मामले में वार्ड वासियों की ओर से कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। खाली प्लॉटों के लिए भी निगम प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। बेसहारा पशुओं के लिए निगम हाउस बैठक में हर बार मुद्दा उठाया जा रहा है, वहीं मुख्य मार्गों पर लगाई गई टावर लाइटों के बारे में जांच करवाकर लाइटें लगवा दी जाएगी।

सरदूल सिंह, स्थानीय पार्षद, नगरनिगम अंबाला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed