फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Director General of Health sought an answer on getting data entry done from sanitation workers

Ambala News: सफाई कर्मचारियों से डाटा एंट्री कराने पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Director General of Health sought an answer on getting data entry done from sanitation workers
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक कुलदीप सिंह ने नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की ओर से डाटा एंट्री और वार्ड का काम संभालने वाले कर्मचारियों के मामले में अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया है। अस्पताल में 25 सफाई कर्मचारी ऐसे हैं जो सफाई का काम छोड़कर अन्य कार्याें की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसको लेकर अमर उजाला ने आठ जुलाई को समाचार भी प्रकाशित किया था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनके पास डॉटा एंट्री ऑपरेटर की कमी है, इसलिए यह काम सिर्फ योग्य सफाई कर्मचारियों से ही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


--
अस्पताल के पास हैं 67 सफाई कर्मी
एचकेआरएन के तहत नागरिक अस्पताल के पास 67 सफाई कर्मचारी हैं। मगर इसके बाद भी सफाई व्यवस्था उस स्तर की नहीं है। इसी को लेकर दो माह पहले निदेशालय की ओर से पत्र भी जारी किया गया था। जिसमें कर्मचारी को उसी का काम करवाने के निर्देश दिए गए थे। मगर इसके बाद भी निर्देशों का पालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

--
निदेशालय की ओर से अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा जा रहा है। सफाई कर्मचारियों से डाटा एंट्री का कार्य कराना गलत है। इसको दिखवाया जाएगा। वैसे सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में डॉटा एंट्री ऑपरेटर और सफाई कर्मी दिए गए हैं।------ डाॅ कुलदीप सिंह, डीजीएचएस स्वास्थ्य विभाग हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed