फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Direct bus service started for Khatu Shyam ji, preparing to go till Salasar

खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सालासर तक जाने की कर रहे तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service started for Khatu Shyam ji, preparing to go till Salasar
अंबाला शहर से खाटू श्याम जाने के लिए अंबाला डिपो की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक असीम ग? - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। खाटू श्याम के भक्तों एवं श्याम प्रेमियों को नई सौगात मिली है। श्री राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर अंबाला शहर से खाटू श्याम जाने के लिए अंबाला डिपो की बस को विधायक असीम गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक असीम गोयल ने पूजा-अर्चना करते हुए सभी भक्तों को बधाई भी दी। जीएम रोडवेज अश्वनी कुमार डोगरा ने मुख्य अतिथि विधायक असीम गोयल को पुष्प गुच्छ देकर व श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस मौके गोयल ने पर हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कृपा से ही श्याम प्रेमियों एवं भक्तों के लिए इस बस की शुरुआत हो सकी है। पिछले दिनों बाबा श्याम के दरबार में कीर्तन गायक कन्हैया मित्तल ने सरकार से आग्रह करते हुए बाबा के दरबार के लिए यहां से बस शुरू होने की मांग की थी। उन्होंने बस सेवा शुरू करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर के लिए गर्व की बात है कि अंबाला शहर से खाटू श्याम जाने के लिए सीधी यहां से बस की शुरुआत हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा अंबाला शहर से खाटू श्याम जाया करेगी। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों को कहा कि खाटू श्याम से यह बस सालासर भी जाए, इसके लिए वे रूट तैयार करें ताकि जो श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम जा रहा है वह सालासर से भी दर्शन करते हुए वापस अंबाला आ सके।
विज्ञापन

सायं पांच बजे पहुंचेगी खाटू श्याम
जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा ने कहा कि खाटू श्याम जाने के लिए यह बस सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुबह सात बजे चला करेगी और सायं पांच बजे खाटू श्याम पहुंचेगी। भक्तों में बाबा खाटू श्याम जाने के लिए काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने बाबा खाटू श्याम की जय हो के उद्घोषों से अपनी खुशी को जाहिर किया। इस मौके पर खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष योगेश धवन, संजीव गर्ग, रमन अग्रवाल, मनीष मंगला, श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल से प्रधान विकास वर्मा, वरूण अग्रवाल, अरूण गुप्ता, गौरव गर्ग, नीतिश सिंगला, अमित सूद, विक्रम वर्मा, पूर्व मेयर रमेश मल, संदीप सचदेवा, संजीव गोयल टोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed