{"_id":"6a037db2ea14d885a30c7469","slug":"digital-transactions-increase-in-booking-of-railway-tickets-ambala-news-c-36-1-amb1001-163069-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे टिकटों की बुकिंग में बढ़ा डिजिटल लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे टिकटों की बुकिंग में बढ़ा डिजिटल लेनदेन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेल मंडल की ओर से शुरु किया गया डिजिटल अभियान अब रंग दिखाने लगा है। इसका असर मंडल के सबसे व्यस्त और बड़े अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नजर आ रहा है। स्टेशन से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के माध्यम से होने वाली आय में ऑनलाइन भुगतान का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के बीच यात्रियों ने डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता दी। विशेष रूप से अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में कुल बुकिंग का आधा राजस्व ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुआ है।
अप्रैल में टूटा रिकॉर्ड
आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में जहां कुल कमाई का मात्र 30.84 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन पेमेंट से आता था, वहीं अप्रैल 2026 के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर 62.0 पर पहुंच गया है। यह उछाल दर्शाता है कि रेलवे काउंटरों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ी है।
चार महीनों का लेखा-जोखा
महीना - ऑनलाइन पेमेंट - कुल भुगतान - ऑनलाइन कमाई
जनवरी - 21,46,990 - 6960,110 - 30.84%
फरवरी - 26,22,405 - 79,49,935 - 32.99%
मार्च - 28,33,995 - 80,48,065 - 35.21%
अप्रैल - 52,47,370 - 84,58,630 - 62.03%
डिजिटल ट्रांजेक्शन में 31% की वृद्धि
आंकड़ों का विश्लेषण करें तो मार्च से अप्रैल के बीच सबसे बड़ी छलांग देखने को मिली है। महज एक महीने के भीतर डिजिटल भुगतान में लगभग 31% की वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट काउंटरों पर भुगतान की सुविधा ने यात्रियों के लिए काम आसान कर दिया है। इससे नकदी रखने और छुट्टे रुपयों का झंझट खत्म हुआ है।
विज्ञापन
डिजिटल भुगतान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें रेल वन एप का प्रचार-प्रसार भी जोरों-शोरों से किया जा रहा है। टिकट केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि वो डिजिटल भुगतान की तरफ विशेष ध्यान दें और यात्रियों को भी इस संबंध में जागरूक करें।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।