फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Difficulty in lifting wheat in Mullana Mandi

Ambala News: मुलाना मंडी में गेहूं के उठान में परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in lifting wheat in Mullana Mandi
मुलाना। मुलाना अनाज मंडी में गेहूं की आवक गति धीमी होने के चलते उठान की गति तेज हुई है। मुलाना अनाज मंडी में शुक्रवार को करीब 2300 क्विंटल गेहूं आई। इसमें करीब 60 गेट पास कटे है जबकि शुक्रवार तक गेहूं की कुल आवक करीब दो लाख 44 हजार 42 हजार क्विंटल हो चुकी है। शुक्रवार को खरीद नहीं हुई जबकि अब तक कुल दो लाख 40 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। वहीं इस बीच उठान को गति मिली है। शुक्रवार करीब 5300 क्विंटल गेंहू का उठान हुआ है। जोकि आवक के दोगुने से भी ज्यादा है। शुक्रवार तक कुल एक लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। आवक की गति धीमी होने से उठान की गति तेज हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी मंडी में फिलहाल एक लाख 18 हजार क्विंटल गेहूं है। जोकि कुल आवक का करीब 50 प्रतिशत है। हालांकि आवक की धीमी गति से ही उठान की गति तेज प्रतीत हो रही है। क्योंकि उठान प्रकिया की एवरेज पिछले दिनों वाली ही है। लेकिन इससे किसानों और आढ़तियों को कुछ राहत तो जरूर मिलेगी। मंडी में गेहूं लेकर आ रहे किसानों को गेहूं सुखाने के लिए पर्याप्त जगह मिल पाएगी। आढ़ती संगठन मुलाना अनाज मंडी प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि गेहूं आवक की गति कम होने के चलते उठान की गति तेज हुई है, लेकिन फिलहाल भी मंडी में करीब सवा लाख क्विंटल गेहूं है। उठान गति में विभाग को तेजी लानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed