फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diet clinic started in civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ डायट क्लीनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Diet clinic started in civil hospital
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में अंबाला की जनता के लिए डाइट क्लीनिक की शुरूवात की गई है। अब अस्पताल में आने वाले मरीज खुद को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट की निशुल्क परामर्श ले पाएगा। इसके लिए ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर में रूम नंबर 7 में एक डाइटीशियन और गर्भवती महिला के लिए गर्भवती ओपीडी में एक डाइटीशियन के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीज अब ओपीडी कार्ड काउंटर से ही सीधा डाइट क्लीनिक का अपना कार्ड बनवाकर पौष्टिक आहार युक्त डाइट प्लान बनवा पाएंगे। खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। पीएमओ डॉक्टर रेणु बेरी पजनी ने बताया कि अभी तक नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद ही डाइटीशियन के पास अपनी अच्छी डाइट के लिए जाते थे। लेकिन अब यदि कोई भी व्यक्ति अपना डाइट प्लान बनवाना चाहता है तो वह ओपीडी मे सीधा डायटीशियन का कार्ड बनवाकर डाइट प्लान ले पाएगा।
विज्ञापन


स्वस्थ रखना है तो एक अच्छा पौष्टिक आहार युक्त भोजन खाना जरूरी



डायटीशियन शायनी कंबोज ने बताया कि दैनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को पूरी तरह से स्वस्थ रखना है तो एक अच्छा पौष्टिक आहार युक्त भोजन खाना जरूरी है। डाइट प्लान करना जीवनशैली से जुड़ी प्रमुख बीमारियों के लिए जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज, ओबेसिटी, मेटाबोलिक, सिंड्रोम, कैंसर, किडनी रोग के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हेल्दी डाइट का परामर्श



डायटीशियन ने बताया कि गर्भवती महिला के लिए भी पौष्टिक आहार युक्त भोजन बहुत जरूरी है अक्सर देखने को मिलता है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार न मिलने की वजह से उनमें खून की कमी जैसी कई अनियमितताएं देखने को मिलती है। जिससे डिलीवरी के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट क्लीनिक एक वरदान साबित होगा।
ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं अब अच्छा और पौष्टिक आहार के प्रति पूरी तरह से जागरूक और उनका डाइट प्लान बनाकर दिया जाएगा। जिससे डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे।


वजन कम करने को लेकर डाइटीशियन का ज्यादा है प्रचलन



आजकल वजन कम करने के लिए डाइटीशियन का काफी प्रचलन है। लोग हजारों रुपये खर्च के अपना वजन कम करने या खुद को हेल्थ कॉन्शियस रखने के लिए भी डाइट प्लान का सहारा ले रहे है। वह छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आकर अपना डायटीशियन से डाइट प्लान निशुल्क बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed