फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diarrhea started wreaking havoc again, seven patients hospitalized

डायरिया ने फिर बरपाना शुरू किया कहर, सात मरीज अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea started wreaking havoc again, seven patients hospitalized
बराड़ा। बराड़ा क्षेत्र में एक बार फिर डायरिया ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बार डायरिया का मुख्य केंद्र मलिकपुर गांव है। शुक्रवार को सीएचसी बराड़ा में डायरिया के सात मरीज भर्ती हुए। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। ओपीडी में पहुंचे मरीजों को पेट दर्द व उल्टियों की शिकायत है। एक बुजुर्ग महिला को उनकी हालात को देखते हुए अंबाला सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पाकर सीएचसी बराड़ा की टीम एसएमओ डॉ. प्रतीक शर्मा की अगुवाई में मलिकपुर पहुंची। टीम ने वहां जांच करने पर डायरिया का कारण गंदा पानी बताया। यह गंदा पानी जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप की लीकेज से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लोगों की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने विभाग को पहले ही पाइप लीकेज के बारे में अवगत कराया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सात लोग तो केवल सीएचसी बराड़ा में दाखिल हैं, इसके अलावा भी कुछ लोग अन्य अस्पतालों से अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर पानी की सैंपलिंग की जा रही है। मौके पर ही जन स्वास्थ्य विभाग व पब्लिक हेल्थ द्वारा पीने के पाइप की लीकेज को ठीक करा दिया है। गर्मी में अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साफ-सफाई पर लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाथ धोकर ही कुछ खाना-पीना चाहिए। कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह पर इलाज लेना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो खुद को बीमारियों के प्रभाव से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed