फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diarrhea spreads in Mohra, 50 patients found

Ambala News: मोहड़ा में फैला डायरिया, 50 मरीज मिले

Thu, 05 Jun 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Mohra, 50 patients found
मोहड़ा गांव में आ रहे दू​षित पानी की जांच करती जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स्वयं
अंबाला। मोहड़ा में दूषित पानी के सेवन से डायरिया के मरीज सामने आने लगे हैं। अब तक 50 लोगों को डायरिया हुआ है। इनमें 28 व्यस्क हैं जबकि 22 बच्चे हैं।
विज्ञापन

इतनी संख्या में मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर जनस्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब रोजाना इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। यहां मरीजों की जांच के बाद दवा दी जाएगी। दोनों विभागों के अधिकारी बुधवार को मोहड़ा पहुंचे। यहां छह से सात जगह खोदाई कराई तो पानी की पाइप लाइन नाले के नीचे मिली। जोकि काफी पुरानी थी।
इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने नाले के नीचे से गुजर रहे 15 पानी के कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही दोनों विभागों की टीमों ने पानी के 15 सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। पिछले काफी दिनों से मोहड़ा के लोगों की ओर से दूषित पानी की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

वाटर टेस्टिंग लैब में होगी पानी की जांच
मोहडा में लोगों से घरों से लिए गए दूषित पानी के सैंपल की जांच अंबाला छावनी की वाटर टेस्टिंग लैब में की जाएगी। इस जांच से पता लगाया जाएगा कि पानी के दूषित होने की मात्रा कितनी है और यह कितने दिनों से गंदा आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग आगामी 10 दिनों तक रोजाना पानी के सैंपल भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले से गुजर रही पानी की पाइपलाइन
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि मोहड़ा में लोगों ने छह फीट के नाले के नीचे से करीब 15 लोगों ने पानी कनेक्शन लिए थे। जबकि पानी के कनेक्शन नाले के ऊपर से गुजरने थे। लोग पिछले कई साल से इन्ही पाइप लाइनों से आने वाले पानी को पी रहे थे। संभावित है कि पानी में लोहे की पाइप पुरानी होने के कारण गल चुके होंगे। इस कारण दूषित पानी पाइप लाइन में आ गया और लोग बीमार हो गए।
80 मीटर पानी की पाइप लाइन बदली
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नाले के नीचे से गुजर रहे सभी कनेक्शन को काट दिया। इसके बाद उन्होंने सड़क से करीब 80 मीटर पानी की पुरानी पाइप लाइन बदल दी और इसकी जगह नई पाइप लाइन लगा दी गई। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से अमित खोसला, जिला रसायनज्ञ अपर्णा चौधरी, उप मंडल अभियंता सुभाष, कनिष्ठ अभियंता दीपक, विनोद कुमार टीम में शामिल थे।
वर्जन
मोहड़ा गांव में 15 लोगों ने नाले के नीचे से पानी के कनेक्शन लिए हुए थे। इन लोगाें के पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। इसके साथ ही सड़क के गली तक 80 मीटर पानी की पाइप लाइन को बदला गया है।

सुभाष, उप मंडल अभियंता, अंबाला छावनी।

मोहड़ा गांव में आ रहे दूषित पानी की जांच करती जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स्वयं

मोहड़ा गांव में आ रहे दूषित पानी की जांच करती जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स्वयं

मोहड़ा गांव में आ रहे दूषित पानी की जांच करती जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स्वयं

मोहड़ा गांव में आ रहे दूषित पानी की जांच करती जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed