{"_id":"62645efc2fc7491a887f3ccf","slug":"diarrhea-knock-3-new-patients-opd-double-ambala-news-knl1058935151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की दस्तक, 3 नए मरीज, ओपीडी हुई डबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की दस्तक, 3 नए मरीज, ओपीडी हुई डबल
विज्ञापन
गर्मी का असर बढ़ने के साथ डायरिया ने भी क्षेत्र में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सीएचसी बराड़ा में डायरिया के 3 मरीज भर्ती हुए। इनमें से दो मरीजों की शाम तक ठीक होने के बाद छुट्टी कर दी है। जबकि एक मरीज सीएचसी में भर्ती है। ओपीडी में पहुंचे बच्चों को पेट दर्द, डायरिया की शिकायत रही। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ बीमारियों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी की वजह से सीएचसी में डायरिया, पीलिया, वायरल फीवर, सर दर्द-थकान के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। अधिकारियों के अनुसार अब मरीजों की ओपीडी बढ़कर करीब 250 से 300 हो चुकी है। जिनमें 48 घंटे के अंदर करीब 5 से 6 डायरिया ग्रसत मरीज आ चुके हैं। इसी के चलते शनिवार को तीन मरीज कन्हैया, किरण गांव थंबड़ से व पुष्पा बराड़ा गांव से सीएचसी बराड़ा में भर्ती हुए। जिनमें से दो मरीज कन्हैया व किरण को उनकी हालत ठीक होने पर शाम को छुट्टी दे दी गई है। जबकि पुष्पा (15 वर्ष) अभी सीएचसी में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
चिकित्सकों के अनुसार तापमान के बढ़ने से पाचन और त्वचा संबंधी समस्या हो जाती हैं। इसके अलावा मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द की शिकायत होनी शुरू हो जाती है।
सीएचसी में पिछले 48 घंटों में करीब 5 से 6 मरीज डायरिया के आ चुके हैं। तीन मरीज आज सीएचसी में भर्ती हुए थे। जिनमें दो मरीजों ठीक हो चुके हैं। एक मरीज भर्ती है। उसकी हालत ठीक है। थंबड़ व बराड़ा गांव में टीम भेजकर पानी की सैंपलिंग की जा रही है। गर्मी में अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साफ-सफाई पर लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए । हाथ धोकर ही कुछ भी खाएं या पिएं। कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह पर इलाज लेना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो खुद को बीमारियों के प्रभाव से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
डॉ. प्रतीक शर्मा, एसएमओ, बराड़ा