फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dhuri railway station's signal system becomes hi-tech at a cost of Rs 250 crore.

Ambala News: 250 करोड़ की लागत से धूरी रेलवे स्टेशन पर हाईटेक हुआ सिग्नल सिस्टम

Fri, 06 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 06 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dhuri railway station's signal system becomes hi-tech at a cost of Rs 250 crore.
अंबाला रेल मंडल के अधीन धूरी रेलवे स्टेशन से निकलती ट्रेन। रेलवे
अंबाला। रेलवे ने ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अंतर्गत धूरी स्टेशन पर गुरुवार को लगभग 250 करोड़ की अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस नए बदलाव के साथ ही स्टेशन पर दशकों पुरानी मैकेनिकल इंटरलॉकिंग (लीवर फ्रेम वाली व्यवस्था) को पूरी तरह से हटा दिया गया। मौजूदा समय में इस रेल खंड पर 22 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें 18 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा चार पैसेंजर ट्रेनें संचालित हो रही हैं, वहीं नई सुविधा से अब वंदे भारत सहित शताब्दी ट्रेनों के संचालन की भी रुपरेखा तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन

परिचालन क्षमता में होगा बड़ा सुधार
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए सिस्टम के लागू होने से ट्रेनों के संचालन में मानवीय चूक की संभावना न के बराबर हो जाएगी। वेस्टरेस मेक की इस नई इंटरलॉकिंग प्रणाली में कुल 611 रूट्स को कवर किया गया है। स्टेशन यार्ड में 91 टर्नआउट्स/ट्रैप्स पर काम किया गया है, जिनमें 87 नए टर्नआउट्स डाले गए।
विज्ञापन

प्रमुख विशेषताएं और तकनीकी बदलाव
आधुनिक सिग्नलिंग के तहत स्टेशन पर 44 मुख्य सिग्नल और 32 सी-ऑन सिग्नल लगाए गए हैं, साथ ही 28 डिप शंट और 23 इंडिपेंडेंट शंट सिग्नल भी स्थापित किए गए हैं। सुरक्षित ब्लॉक वर्किंग के तहत ब्लॉक वर्किंग के लिए अत्याधुनिक प्रणाली का उपयोग किया गया है, जो दो स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही को बेहद सुरक्षित बनाता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के तहत सात लेवल क्रॉसिंग गेटों (एलसी-59, 61, 62, 63-ए, 63-बी, 64 और 53) पर पुरानी व्यवस्था को हटाकर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर की सुविधा से बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीक से यार्ड की वहन क्षमता बढ़ेगी। अब सिग्नल क्लीयरेंस में कम समय लगेगा, इससे ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता में सुधार होगा, साथ ही यार्ड री-मॉडलिंग के बाद रनिंग लाइनों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे धूरी जंक्शन पर ट्रेनों के क्रॉसिंग और ठहराव के दौरान होने वाली देरी से राहत मिलेगी।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंंबाला।

अंबाला रेल मंडल के अधीन धूरी रेलवे स्टेशन से निकलती ट्रेन। रेलवे

अंबाला रेल मंडल के अधीन धूरी रेलवे स्टेशन से निकलती ट्रेन। रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed