फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dhulkot ESI dispensary shifted to BSNL building

Ambala News: धूलकोट ईएसआई डिस्पेंसरी बीएसएनएल भवन में हुई शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dhulkot ESI dispensary shifted to BSNL building
कपड़ा मार्केट में ​स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी । संवाद
अंबाला सिटी। ईएसआई कर्मचारियों के लिए बनाई गई डिस्पेंसरी अब कपड़ा मार्केट से बदलकर धूलकोट स्थित बीएसएनएल की बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई। इससे अब धूलकोट के क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों को कपड़ा मार्केट तक नहीं जाना पड़ेगा। यहीं पर उन्हें उपचार की सुविधा मिल जाएगी। जिला अंबाला में ईएसआई के तहत करीब 35 हजार कर्मचारी है। जिनके उपचार के लिए अंबाला सिटी में दो डिस्पेंसरी बनाई गई है। मरीज यहां पर सामान्य उपचार ले सकते हैं। इसके बाद यहां से उन्हें रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

एक ही भवन में चल रही थी दो डिस्पेंसरी
अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट में बने भवन में दो डिस्पेंसरी चल रही थी। इसलिए अंबाला सिटी की डिस्पेंसरी के लिए प्रर्याप्त स्थान नहीं था। इतना ही नहीं धूलकोट डिस्पेंसरी को सिर्फ एक ही कमरे तक सीमित कर दिया था। इस कारण न तो यहां पर मरीजों के उपचार के लिए प्रर्याप्त स्थान था और न ही दवाइयां रखने की जगह थी। नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अंबाला सिटी की डिस्पेंसरी को भी दवाइयों के लिए अतिरिक्त कमरा मिल गया है। जिससे दवा वितरण करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों के लिए बनेगा अस्पताल
केंद्र सरकार की ओर से ईएसआई कर्मचारियों के लिए 100 बेड का एक अस्पताल भी बनने जा रही है। जिसके लिए विभाग ने जमीन भी फाइनल कर दी है। इसके साथ ही अस्पताल के लिए बजट भी भेज दिया गया है। अस्पताल के बनने से मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। इसी अस्पताल में विभिन्न जांच व उपचार की सुविधा मिल जाएगी। ईएसआई कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों पर ही धूलकोट डिस्पेंसरी को शिफ्ट किया गया है। फिलहाल डिस्पेंसरी का कार्य पूरा करवाया जा रहा है।
डॉ. अशोक, मेडिकल अधिकारी ईएसआई डिस्पेंसरी अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed