फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dharna at the police station in the dispute of the drain

Ambala News: नाले के विवाद में थाने पर धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Dharna at the police station in the dispute of the drain
पुलिस स्टेशन साहा में धरने पर बैठे केसरी गांव के ग्रामीण।
साहा। छावनी के गांव केसरी में नाले का विवाद बुधवार को एक बार फिर से गर्मा गया। पीड़ित ग्रामीण अपनी मांगों पर साहा थाने में बैठ गए और धरना देकर नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ा तो एसडीएम अंबाला कैंट सतिंद्र सिवाच, डीएसपी बराड़ा सुरेश शर्मा और डीएसपी अंबाला कैंट रजत गुलिया भी पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी गांववालों को संयम बनाए रखने की अपील की गई। इसके साथ ही बैठक कर समाधान निकाला गया। बैठक के बाद जानकारी देते हुए एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने बताया कि केसरी में खोदे नाले से गांव केसरी के साथ-साथ साहा क्षेत्र का पानी भी जाता है। ऐसे में यह आमजन से जुड़ी समस्या है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए इस नाले को एक्सईएन स्तर के अधिकारी की निगरानी में पक्का बनाने का फैसला लिया गया है। ताकि पानी निकासी की समस्या से सभी गांववासियों को निजात मिल सके। एसडीएम सिवाच ने बताया कि बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि जिन घरों में नुकसान पहुंचा है, उनके नुकसान का जायजा पंचायत अधिकारी जाकर लेंगे। जायजा लेने के बाद पंचायत अधिकारी रिपोर्ट बनाएंगे और इसे जल्द से जल्द प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी सभी की समस्या
एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने कहा कि पानी निकासी सभी गांववासियों की समस्या है। ऐसे में सभी संयम से काम लें। किसी भी सूरत में कानून अपने हाथ में न लें और गांव में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है। गांव की इस समस्या का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकालने के लिए वह दिन-रात प्रयासरत हैं।

पुलिस स्टेशन साहा में धरने पर बैठे केसरी गांव के ग्रामीण।

पुलिस स्टेशन साहा में धरने पर बैठे केसरी गांव के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed